फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता: यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने पंजा लड़ाया, बच्चों संग की रस्साकसी व खेला गुल्ली डंडा

Thu, 29 Sep 2022 11:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Sep 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Pics of Amar Ujala Gramin Khelkood Pratiyogita 2022.
- फोटो : amar ujala

अमर उजाला की तरफ से अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, शतरंज, लंबी कूद, ऊंची कूद, कंचा, दौड़, रस्साकशी,  स्लो साइकिल, गुल्ली डंडा समेत कई खेलों का आयोजन किया गया।



प्रतियोगिता में यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी भाग लिया और अपने स्कूल के दिनों, गांव-घर में खेले जाने वाले खेलों की यादें ताजा की। उन्होंने पंजा लड़ाया, साइकिलिंग की, गुल्ली डंडा खेला और रस्साकसी की।

विधानसभा अध्यक्ष ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारे ग्रामीण जीवन से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।

प्रतियोगिता का आयोजन 1090 वीमेन पावर लाइन के पास रिवर फ्रंट स्टेडियम में  किया गया। प्रतियोगिता में हर उम्रवय के लोगों ने हिस्सेदारी की।

Pics of Amar Ujala Gramin Khelkood Pratiyogita 2022.
- फोटो : amar ujala

रस्साकसी में बच्चों ने भाग लिया और खूब जोरआजमाश थी। उनका कहना था कि अब इस तरह के खेल कम होते हैं। अमर उजाला के इस आयोजन में आकर अच्छा लगा।

Pics of Amar Ujala Gramin Khelkood Pratiyogita 2022.
- फोटो : amar ujala

यूपी विधासभा अध्यक्ष ने भी रस्साकसी में हाथ आजमाए। उन्हें अपने साथ पाकर बच्चे भी खुश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of Amar Ujala Gramin Khelkood Pratiyogita 2022.
- फोटो : amar ujala
विधानसभा अध्यक्ष ने गुल्ली डंडा भी खेला। ग्रामीण क्षेत्रों में गुल्ली डंडा खेला जाता है। हालांकि, समय के साथ इसका भी चलन कम हो गया है।
विज्ञापन
Pics of Amar Ujala Gramin Khelkood Pratiyogita 2022.
- फोटो : amar ujala

प्रतियोगिता में स्लो साइकिल का भी आयोजन किया गया। जिसका साइकिल पर सबसे ज्यादा कमांड था उसने जीत हासिल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed