फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भक्त ही नहीं भगवान भी हुए ठंड से परेशान, दिए गए गर्म कपड़े व कंबल, तस्वीरें

Mon, 12 Dec 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Dec 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
people put on blankets o idols in ayodhya.

कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन तो प्रभावित है ही, हांड़ कंपांऊ ठंड से मंदिरों के गर्भगृह में विराजमान भगवान भी अछूते नहीं हैं। मंदिरों में विराजमान विग्रह को भी ठंड से बचाने के यत्न हो रहे हैं। श्रृंगार से राग-भोग व आरती में भगवान को ठंड से बचाए रखने के लिए ऊनी कपड़े, गर्म भोज्य पदार्थ व अंगीठी तक तापने के लिए रखी जा रही है।

people put on blankets o idols in ayodhya.

बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में विराजमान बजरंगबली को रजाई की ओट में रखा जा रहा है। पुजारी रमेश दास के अनुसार यूं तो हनुमान जी त्रिगुणातीत हैं लेकिन भक्तों पर कृपा हेतु वे प्रकृतिगत हैं। इसी भाव से जब गर्मी पड़ती है तो उन्हें फुहारा, फूल-बंगला आदि से आच्छादित किया जाता है और जब सर्दी पड़ती है तो उन्हें गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं और मोटे गद्दे एवं मखमल की रजाई में रखा जाता है।

people put on blankets o idols in ayodhya.

रसिक परंपरा में आराध्य के प्रति कुछ और भाव अर्पित है, इसकी तस्दीक सरयू तट पर स्थित प्रसिद्ध पीठ सियाराम किला झुनकीघाट से होती है। यहां विराजमान रसिकेंद्र बिहारी को कुछ अन्य मंदिरों की तरह अगहन शुक्ल पंचमी से बसंत पंचमी तक मखमल की रजाई ओढ़ाई जाती है। इन दिनों पारा अधिक गिर जाने पर उन्हें अंगीठी तपाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
people put on blankets o idols in ayodhya.
सियाराम किला के महंत करुणानिधान शरण के अनुसार साधक के लिए आराध्य वैसे ही हैं जैसे कि वह, इसलिए ठंड से बचने के लिए हमें जैसे जरूरत पड़ती है, वैसी हम पहले रसिकेंद्र बिहारी को प्रस्तुत करते हैं। बिड़ला मंदिर में महाराज एवं महारानी के रूप में विराजमान राम-सीता के विग्रह को आचमन तक गर्म पानी से कराया जाता है।
विज्ञापन
people put on blankets o idols in ayodhya.

मंदिर के प्रबंधक पवन सिंह के अनुसार अगहन शुक्ल पंचमी से बसंत पंचमी तक यहां भगवान के लिए मखमली रजाई एवं ऊनी वस्त्र के साथ बिड़ला सरकार को श्रृंगार से भोग व आरती में विशेष सतर्कता बरती जाती है। इन कुछ चुनिंदा मंदिरों के अलावा वैष्णव धारा के श्रीराम बल्लभाकुंज, नेपाली मंदिर, राम जानकी मंदिर गोलाघाट आदि सभी मंदिरों में यथा शक्ति तथा भक्ति के हिसाब से विग्रह को ठंडी से बचाने का यत्न देखने को मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed