फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु, बोले- प्राण प्रतिष्ठा के दिन आंखों से गिरे आंसू

Fri, 03 May 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 May 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
People of Pakistan offer prayer to Ramlala in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं का यह जत्था रायपुर पहुंचा। यहां से अमरावती व प्रयागराज होते हुए श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव हरिद्वार होगा।



रामलला के दरबार में जब पाक श्रद्धालु पहुंचे तो अधिकांश भाव विभोर हो उठे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने बताया कि रामलला से प्रार्थना की है कि भारत व पाकिस्तान के रिश्ते जल्द से जल्द बेहतर हों।

श्रद्धालु दो अलग-अलग जत्थों में पहुंचे और शुक्रवार की सुबह सरयू स्नान कर रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। अयोध्या की धार्मिकता से सभी श्रद्धालु बहुत ही प्रभावित नजर आए। जत्थे का नेतृत्व कर रहे सदाणी दरबार के मुखिया साईं डॉ. युधिष्ठिर लाल ने बताया कि गुरु परंपरा के भक्त हर वर्ष यहां आते हैं।

People of Pakistan offer prayer to Ramlala in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

जत्थे में पाकिस्तान से कराची, लाहौर, सक्खर, घोटकी और हैदराबाद सहित कई शहरों के श्रद्धालु शामिल हैं। सबसे अधिक संख्या में सिंध प्रांत के आठ जिलो के श्रद्धालु शामिल हैं।

People of Pakistan offer prayer to Ramlala in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या पहुंचे पाक श्रद्धालुओं का सिंधी समाज की ओर से स्वागत किया गया। विहिप नेता गजेंद्र सिंह के निर्देशन में सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए गए। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of Pakistan offer prayer to Ramlala in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

पाकिस्तानी पत्रकार ज्योति श्री माहेश्वरी ने बताया कि अयोध्या में जब प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तो हमारे आंखों से आंसू गिर रहे थे। हम सभी इस क्षण के साक्षी बनना चाहते थे, लेकिन सीमाओं के बंधन के चलते नहीं आ सके।

विज्ञापन
People of Pakistan offer prayer to Ramlala in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं ने कहा कि हम भारत सरकार के शुक्रगुजार हैं, हमें अयोध्या आने का मौका मिला। सिंध प्रांत निवासी धनराज ने बताया कि वे 35 सालों से बेकरी चलाते हैं। पाकिस्तान में लोगों को धर्म-संस्कृति से जोड़ने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed