{"_id":"6ae0abb9ff9be7d3020f6057","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1984979-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गृहकर जमा न करने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील, 3.84 करोड़ बकाया पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गृहकर जमा न करने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील, 3.84 करोड़ बकाया पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहकर जमा न करने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील, 3.84 करोड़ बकाया पर हुई कार्रवाई
नोटिस के बाद भी जमा नहीं कर रहे थे गृहकर
कई अन्य बकाएदारों के भवन भी हुए सील
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कई बार नोटिस और बिल भेजे जाने के बाद बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने मंगलवार को सरोजनी नगर में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील कर दिया। इसी तरह नादरगंज में मंडलीय ड्रग वेयर हाउस का का प्रशासनिक कार्यालय भी सील किए गया। इसके अलावा कई अन्य भवनों को भी अलग-अलग इलाकों में सील किया गया।
नगर निगम जोन पांच के जोनल अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर प्रथम वार्ड में 400 केवी विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय पर 3,84,47,005 रुपये गृहकर बकाया है। इसकी वसूली के लिए कई बार पत्र भेजे गए और नोटिस भी भेजा गया। व्यक्तिगत संपर्क भी कर्मचारियों ने किया। उसके बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं किया गया। इस पर यहां के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील किया गया। इसी तरह नादरगंज मंडलीय ड्रग वेयर हाउस के प्रशासनिक कार्यालय पर 14,79,869 रुपये बकाया है। कई बार पत्राचार और संपर्क के बाद भी भुगतान नहीं होने पर दोनों भवनों को सील कर दिया गया। नगर निगम जोन छह के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने बताया कि जोन में चार भवनों को बकाया गृहकर जमा न करने पर सील किया गया।