फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow triple murder: Deputy CM shoulders the coffins, announces free lifelong education for the child; says

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: डिप्टी सीएम ने शवों को दिया कंधा, बच्ची की आजीवन मुफ्त पढ़ाई का एलान; बोले- न्याय होगा

Tue, 27 Oct 2026 07:11 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 27 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

लखनऊ के सआदतगंज में पार्किंग विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से तनाव फैल गया। उप मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन दिया। बच्ची की आजीवन पढ़ाई का खर्च उठाने और भविष्य सुरक्षित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Lucknow triple murder: Deputy CM shoulders the coffins, announces free lifelong education for the child; says
डिप्टी सीएम ने शवों को दिया कंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में वाहन पार्किंग के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा। पोस्टमार्टम के बाद शिवाजी तिवारी (60), उनके भाई शंभू तिवारी (55) और बेटे सुयश तिवारी (30) के शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। बाद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा नेता नीरज सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। ब्रजेश पाठक ने तीनों मृतकों की अर्थी को कंधा देकर श्रद्धांजलि दी और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


 

Trending Videos

डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन

तीन लोगों की हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान आरोपी के घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी।

परिजनों ने जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की। दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस आयुक्त तरुण गाबा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बातचीत की, लेकिन काफी देर तक कोई सहमति नहीं बन सकी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन

दोपहर करीब सवा तीन बजे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा नेता नीरज सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान भी लोगों ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। ब्रजेश पाठक ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

 

विज्ञापन

ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह ने दिया अर्थी को कंधा

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह ने तीनों मृतकों की अर्थी को कंधा दिया। दोनों गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। परिवार और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

बच्ची की पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार की बच्ची की पढ़ाई का खर्च आजीवन उठाने और उसे नगर निगम में ओएसडी पद पर तैनाती दिलाने की व्यवस्था करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्ची की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, इस पहल को आने वाली पीढ़ियों के लिए नजीर बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed