बादलों की लुकाछिपी और रुक-रुक होती बूंदाबांदी के बीच बृहस्पतिवार को लखनऊवासियों ने वैलेंटाइन डे अपनों के साथ उत्साह के साथ मनाया। तमाम पार्कों, मॉल्स और होटलों में लोग दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आए।
2 of 9
वैलेंटाइन डे
- फोटो : amar ujala
होटलों में देर तक कपल्स पार्टी चली तो स्वयंसेवी संस्थाओं ने दिनभर बस्तियों में जाकर वंचितों को किताबें, चॉकलेट बांटकर प्यार का पर्व मनाया।
3 of 9
वैलेंटाइन डे
- फोटो : amar ujala
उधर, महिलाओं ने इमामबाड़ा में वैलेंटाइन डे को विदेशी संस्कृति बताते हुए युवाओं को इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया।
4 of 9
वैलेंटाइन डे
- फोटो : amar ujala
महानगर में मातृ पितृ पूजन समारोह भी हुआ। शहरियों में सुबह से ही वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का उत्साह देखते ही बना।
5 of 9
वैलेंटाइन डे
- फोटो : amar ujala
लोग टेडी बियर, कार्ड्स, बुके समेत तमाम तोहफों के साथ दोस्तों के ग्रुप पार्कों, होटलों में जुटे। अभा. महिला उत्थान मंडल और युवा सेवा संघ की ओर से महानगर एच पार्क में मातृ पितृ पूजन हुआ।