Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Jewellery worth lakhs and a revolver stolen from BSF jawan’s home; thieves gained entry via the roof.

अमेठी: बीएसएफ जवान के घर से लाखों की ज्वेलरी और रिवाल्वर चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर कर गए खेल

Fri, 06 Nov 2026 12:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 06 Nov 2026 12:35 PM IST
सार

जवान ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर की ग्रिल टूटी हुई है। इस पर वह मौके पर पहुंचे तो कमरों का सामान बिखरा मिला। अलमारी और बक्सों में रखी ज्वेलरी, नकदी और लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी। 

विज्ञापन
Amethi: Jewellery worth lakhs and a revolver stolen from BSF jawan’s home; thieves gained entry via the roof.
बीएसएफ जवान के घर चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाईपास स्थित होटल वृंदावन के सामने बीएसएफ जवान रामजस यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की चोरी की। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरों की तलाशी लेकर करीब 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी, डेढ़ से पौने दो लाख रुपये नकद, 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर और 8 से 10 कारतूस लेकर फरार हो गए। घर लौटने पर टूटी ग्रिल और बिखरा सामान देखकर जवान के होश उड़ गए।

विज्ञापन

रामजस यादव ने बताया कि वह छुट्टी लेकर घर आए थे।

पैतृक गांव में भंडारे का कार्यक्रम होने के कारण परिवार के साथ वहां चले गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बृहस्पतिवार दोपहर तक सब कुछ ठीक था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर की ग्रिल टूटी हुई है। इस पर वह मौके पर पहुंचे तो कमरों का सामान बिखरा मिला। अलमारी और बक्सों में रखी ज्वेलरी, नकदी और लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए अमेठी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी होने से पुलिस के सामने आरोपियों की तलाश के साथ हथियार बरामद करने की भी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed