{"_id":"58b960164f1c1b9e64830e9b","slug":"people-burn-woman-alive-in-gonda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने मामूली विवाद में युवती को जिंदा जलाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने मामूली विवाद में युवती को जिंदा जलाया, मौत
Sat, 04 Mar 2017 02:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Mar 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंडन कार्यक्रम देखने के दौरान हुए विवाद के बाद दबंगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर घर में सो रही 18 वर्षीय युवती को जिंदा जला दिया। युवती ने गोंडा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 4
जरवा कोतवाली क्षेत्र के नगई गांव में गुरुवार रात चित्रकूट वर्मा के घर मुंडन कार्यक्रम के तहत नाच-गाना चल रहा था। इसी बीच, इकबाल तथा उनके पिता रोज अली की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो इकबाल व रोज अली अपने घर चले आए। फिर यूपी डायल 100 को फोन कर बताया कि रात में ही कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और बेटी शबाना (18) को जिंदा जला दिया।
3 of 4
शबाना को बचाने में उसकी भाभी हाजिरा का पैर भी झुलस गया। हाजिरा ने बताया कि मौके से उसने कुछ लोगों को भागते हुए देखा है। डायल 100 पुलिस तथा परिवारीजन शबाना को पहले सीएचसी तुलसीपुर फिर गोंडा जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीओ तुलसीपुर जेआर गौतम ने बताया कि रोज अली की तहरीर पर डब्लू, किन्ने, डाक्टर उर्फ गोबरे, साधु यादव, कुलदीप वर्मा, शंकर, गुरुबचन तथा मुन्नू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।
इस पर पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय का कहना है कि नगई गांव में विवाद के बाद दबंगों ने युवती को जिंदा जला दिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।