राजधानी लखनऊ में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही श्मशान घाटों पर लोगों के शवों की संख्या भी। यही हाल शनिवार को भी देखने को मिला था जब दो श्मशान स्थलों पर अंतिम संस्कार के लिए 105 शव पहुंचे। इनमें काफी संख्या में संक्रमितों के शव भी बताए जा रहे हैं। शवों की संख्या बढ़ने से दिन भर दूर-दूर से आए लोगों को दाह संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। खास तौर पर विद्युत शवदाह गृह में लंबी लाइन थी। यहां रोजाना रात में दो-दो बजे तक अंतिम संस्कार हो रहा था।
यूपी में कोरोना: श्मशान घाटों पर लाशों को लेकर इंतजार कर रहे लोग, रोजाना रात में दो-दो बजे तक जारी है अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन