फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने से लॉकडाउन की आशंका से डरे लोग, खरीद रहे कई महीनों का राशन, मांग बढ़ी

Sun, 11 Apr 2021 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Apr 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
people are storing ration by looking at increasing cases of corona.
डालीगंज बाजार में राशन दुकानदार ने मास्क नहीं लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में लगातार कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने से लोगों में लॉकडाउन को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है। जबकि प्रधानमंत्री लॉकडाउन न लगाने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बावजूद खाद्य वस्तुओं की मांग में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। जो परिवार रिटेलर से अप्रैल का राशन खरीद कर ले जा चुके थे, वह फिर से एक और माह के राशन की मांग कर रहे हैं। इनमें आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय की पत्ती, सरसों तेल, रिफाइंड, डालडा, गरम मसाला, नहाने और कपड़े धोने के साबुन, शैंपू, बालों की मेहंदी, लॉन्ग, इलायची, काली मिर्च और गुड़ शामिल है।

people are storing ration by looking at increasing cases of corona.
- फोटो : अमर उजाला

सर्वाधिक आटा-दाल व चावल की मांग
डालीगंज के रिटेलर अमित गुप्ता ने बताया कि उनके पास ऐसे ग्राहकों की भारी संख्या है जो महीने का राशन एक बार में खरीद कर ले जाते हैं। अधिकतर ग्राहक आठ अप्रैल तक राशन खरीद कर ले जा चुके थे। लेकिन इस बीच ऐसे ग्राहक फिर से पर्चे लेकर आ रहे हैं और राशन ले रहे हैं। इसमें सर्वाधिक आटा, दाल और चावल की मांग है।

people are storing ration by looking at increasing cases of corona.
- फोटो : अमर उजाला

रिटेलर की खरीद बढ़ी
पांडेगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले 4 दिन से इस थोक मंडी में दाल चावल की खरीद करने वाले रिटेलर की आवक बढ़ी है। इससे अंदाजा है की रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले खाद्य वस्तुओं की की मांग में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
people are storing ration by looking at increasing cases of corona.
- फोटो : अमर उजाला

हरी उड़द, चना दाल और चीनी की कीमतें बढ़ीं
खुदरा कारोबारी अमित गुप्ता और फतेहगंज के थोक कारोबारी विपुल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिन के अंदर हरी उड़द और चना दाल एवं चीनी की कीमतों में इजाफा हुआ है। अमित के अनुसार, हरी उड़द की जो दाल 170 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, अब 180 में बिक रही है। इसी तरह जो चने की दाल 60 से 68 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि खुदरा में चीनी 35 किलो से बढ़कर 36 रुपये प्रति किलो हो चुकी है।

विज्ञापन
people are storing ration by looking at increasing cases of corona.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

कोरोना से बचाव की आयुर्वेदिक दवाओं का अभाव
सुभाष मार्ग के किराना के थोक कारोबारी सीताराम अग्रवाल ने बताया कि जब से संक्रमण तेज हुआ है तब से कोरोना से बचाव की आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ गई है। अधिकतर कारोबारियों के पास ऐसी दवाओं के स्टॉक का अभाव हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed