लखनऊ में एसडीएम बीकेटी के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योत्सना यादव का शादी के बाद यह पहला करवाचौथ है। इस मौके पर उन्होंने खोला शादी से पहले व्रत रहने का राज...
2 of 6
ज्योत्सना यादव
- फोटो : amar ujala
उनके आईएएस पति राजकमल लखनऊ में ही सदर एसडीएम के पद पर तैनात हैं। वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरी शिद्दत और रीति-रिवाज के साथ व्रत पूरा करेंगे। इतना ही नहीं निर्जला व्रत रखने के बाद भी वह सामान्य दिनों की तरह अपने काम के लिए निकलीं।
3 of 6
करवाचौथ
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया, वैसे तो शादी के बाद ये उनका पहला करवाचौथ व्रत होगा। हालांकि उन्होंने बताया कि सच तो ये है कि वह अपने पति से इतना प्यार करती हैं कि जब पिछले साल उनकी सगाई हुई थी तो घरवालों के मना करने के बाद भी करवाचौथ का व्रत विधि-विधान से रखा था।
उन्होंने बताया कि इस बार व्यस्तता के चलते करवाचौथ की तैयारी के लिए भी वक्त नहीं निकाल पाई थीं। मंगलवार को तहसील दिवस फिर डीएम के निरीक्षण के चलते देर रात मेहंदी लगवाने फिर पूजा के लिए साड़ी खरीदने बाजार जा पाईं।
ज्योत्सना ने बताया कि उनके पति ने उनके लिए करवाचौथ के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदकर रखा है लेकिन गिफ्ट क्या है ये पूजा के बाद ही पता चल पाएगा।