फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान छूती कीमतों से राहत दिलाने के लिए आया पड़ोसी देश का प्याज, ये हैं खासियतें

Tue, 10 Dec 2019 01:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
onion supply from afghanistan in lucknow
अफगानी प्याज - फोटो : अमर उजाला

आसमान छूती कीमतों से राहत दिलाने को अफगानी प्याज लखनऊ पहुंच चुका है। इसकी पहली खेप दिल्ली से होते हुए सोमवार को दुबग्गा की थोक मंडी पहुंच गई। स्वदेसी प्याज से 20 रुपये किलो सस्ता यह प्याज पहले दिन  20 टन बिक गया। स्वदेसी प्याज थोक में 80 से 90 और अफगानी प्याज 50 से 70 रुपये किलो तक में बिका।


 

onion supply from afghanistan in lucknow
अफगानी प्याज - फोटो : अमर उजाला

आढ़ती ज्ञान सिंह एवं शाहनवाज हुसैन ने बताया कि सुबह दो ट्रक में 20 टन अफगानी प्याज दुबग्गा मंडी पहुंचा। तीन वैराइटी के इस प्याज के रेट 50, 60 व 70 रुपये किलो है।

onion supply from afghanistan in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसे खुदरा दुकानदार एवं होटल-रेस्टारेंट वाले ले गए। जब तक स्वदेसी प्याज की आवक नहीं बढ़ेगी, अफगानी प्याज लोगों की जरूरत पूरी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
onion supply from afghanistan in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
खुदरा रेट 100 रुपये किलो
दुबग्गा मंडी के बाहर ही खुदरा रेट में अफगानी प्याज 80 से 100 रुपये किलो तक बिका। कारोबारी जावेद राइनी के मुताबिक  जो मंडी के बाहर ही अफगानी प्याज तीन घंटे में ही बिक गया। उधर, डालीगंज के दुकानदार होरी लाल ने इसे 100 और गोमतीनगर के पत्रकारपुरम के दुकानदार लालमन यादव ने इसे 110 रुपये किलो में बेचा। वहीं, अलवर एवं राजकोट, अहमदाबाद का प्याज 100 से 120 रुपये में बिका।
 
विज्ञापन
onion supply from afghanistan in lucknow
अफगानी प्याज - फोटो : अमर उजाला
अफगानी प्याज की खासियत
- एक, आधा किलो तक एक प्याज का वजन
- प्याज में तेज दुर्गंध नहीं, स्वाद भी मीठा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed