फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरयू में डूब रही साथी को बचाने में डूबे तीन छात्र, मौत

Sat, 01 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Sat, 01 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
nursing students died in saryu river in gonda

सरयू में डूब रही साथी को बचाने के लिए नदी में कूदे दो छात्र व एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में एक छात्र गोंडा, दूसरा बलरामपुर और छात्रा संत कबीर नगर की थी। सतीशचंद्र मेमोरियल पैरा मेडिकल कॉलेज, हारीपुर के नर्सिंग के 40 छात्र-छात्राएं शुक्रवार सुबह ट्रेनिंग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  करनैलगंज पहुंचे थे।

nursing students died in saryu river in gonda

कुछ ने सरयू घाट जाने का प्लान बना लिया, जिसमें श्रद्धा (23), कीर्ति (22), सलमान अहमद (21) निवासी वीरपुर भोज थाना कटरा बाजार, गोंडा, अखिलेन्द्र प्रताप (22) निवासी रुपईडीह थाना खरगूपुर, बलरामपुर व सुषमा चौधरी (21) ग्राम विठूरा, संत कबीर नगर शामिल थे।

nursing students died in saryu river in gonda

सरयू में उतरते समय श्रद्धा अचानक पानी में गिर गई। पास खड़ी सुषमा ने हाथ पकड़कर उसे बचा लिया मगर खुद डूबने लगी। उसे बचाने के लिए सलमान व अखिलेन्द्र नदी में कूद गए और सुषमा के साथ वो दोनों भी डूब गए। श्रद्धा, कीर्ति और अन्य के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने नदी में कूदकर तीनों को बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने सुषमा व अखिलेंद्र के शव बाहर निकाल लिए। वहीं बाद में गोताखोरों ने सलमान का शव को दो घंटे की तलाश के बाद नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
nursing students died in saryu river in gonda

प्रशिक्षण के आखिरी दिन ही हुई अंतिम विदाई
करनैलगंज(गोंडा)। नर्सिंग कोर्स के अंतिम वर्ष और वर्ष का अंतिम दिन तीन प्रशिक्षुओं के लिए उनके जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ। शुक्रवार को 44 छात्र-छात्राओं को लेकर कॉलेज के प्रशिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाना था मगर मौत उन्हें सरयू नदी तक लेकर पहुंच गई। यह प्रशिक्षण 6 मार्च से 31 मार्च तक सीएचसी करनैलगंज में चलना था। जहां से क्षेत्र भ्रमण के साथ एएनएम सेंन्टर, आंगनबाड़ी केंद्रों पर इंटर्नशिप का प्रशिक्षण लेना था। शुक्रवार प्रशिक्षण का अंतिम दिन था।

विज्ञापन
nursing students died in saryu river in gonda

बताते हैं कि छात्र-छात्राओं ने सीएचसी पर जाने से पहले से सरयू तट जाने की इच्छा जताई थी। इस लिए बस को सीएचसी पर न लाकर उसे सीधे सरयू नदी के कटरा घाट ले जाया गया। जहां कुछ छात्र-छात्राएं सरयू नदी में घुसकर हाथ-मुंह धोने लगे। उसी बीच  गोंडा की श्रद्धा (23) नाम की एक छात्रा का पैर फिसल गया। (तस्वीर में- मृतक सुषमा, अखिलेंद्र व सलमान।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed