{"_id":"58de24804f1c1bb01063e7ec","slug":"nursing-students-died-in-saryu-river-in-gonda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूब रही साथी को बचाने में डूबे तीन छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में डूब रही साथी को बचाने में डूबे तीन छात्र, मौत
Sat, 01 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरयू में डूब रही साथी को बचाने के लिए नदी में कूदे दो छात्र व एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में एक छात्र गोंडा, दूसरा बलरामपुर और छात्रा संत कबीर नगर की थी। सतीशचंद्र मेमोरियल पैरा मेडिकल कॉलेज, हारीपुर के नर्सिंग के 40 छात्र-छात्राएं शुक्रवार सुबह ट्रेनिंग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचे थे।
2 of 5
कुछ ने सरयू घाट जाने का प्लान बना लिया, जिसमें श्रद्धा (23), कीर्ति (22), सलमान अहमद (21) निवासी वीरपुर भोज थाना कटरा बाजार, गोंडा, अखिलेन्द्र प्रताप (22) निवासी रुपईडीह थाना खरगूपुर, बलरामपुर व सुषमा चौधरी (21) ग्राम विठूरा, संत कबीर नगर शामिल थे।
3 of 5
सरयू में उतरते समय श्रद्धा अचानक पानी में गिर गई। पास खड़ी सुषमा ने हाथ पकड़कर उसे बचा लिया मगर खुद डूबने लगी। उसे बचाने के लिए सलमान व अखिलेन्द्र नदी में कूद गए और सुषमा के साथ वो दोनों भी डूब गए। श्रद्धा, कीर्ति और अन्य के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने नदी में कूदकर तीनों को बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने सुषमा व अखिलेंद्र के शव बाहर निकाल लिए। वहीं बाद में गोताखोरों ने सलमान का शव को दो घंटे की तलाश के बाद नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रशिक्षण के आखिरी दिन ही हुई अंतिम विदाई
करनैलगंज(गोंडा)। नर्सिंग कोर्स के अंतिम वर्ष और वर्ष का अंतिम दिन तीन प्रशिक्षुओं के लिए उनके जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ। शुक्रवार को 44 छात्र-छात्राओं को लेकर कॉलेज के प्रशिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाना था मगर मौत उन्हें सरयू नदी तक लेकर पहुंच गई। यह प्रशिक्षण 6 मार्च से 31 मार्च तक सीएचसी करनैलगंज में चलना था। जहां से क्षेत्र भ्रमण के साथ एएनएम सेंन्टर, आंगनबाड़ी केंद्रों पर इंटर्नशिप का प्रशिक्षण लेना था। शुक्रवार प्रशिक्षण का अंतिम दिन था।
विज्ञापन
5 of 5
बताते हैं कि छात्र-छात्राओं ने सीएचसी पर जाने से पहले से सरयू तट जाने की इच्छा जताई थी। इस लिए बस को सीएचसी पर न लाकर उसे सीधे सरयू नदी के कटरा घाट ले जाया गया। जहां कुछ छात्र-छात्राएं सरयू नदी में घुसकर हाथ-मुंह धोने लगे। उसी बीच गोंडा की श्रद्धा (23) नाम की एक छात्रा का पैर फिसल गया। (तस्वीर में- मृतक सुषमा, अखिलेंद्र व सलमान।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।