फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरबीआई में पुराने नोट नहीं बदलने पर हंगामा, प्रदर्शन

Fri, 31 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
 Ruckus in front of RBI in Lucknow.

लखनऊ गोमती नगर स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रीजनल ब्रांच पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पुरानी करेंसी न बदले जाने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरबीआई अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य द्वार से जुलूस निकाला और लोहिया पथ पर जाम लगा दिया। काफी देर तक लोहिया पथ पर हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर प्रदर्शनकारियों को भगाया और आधा दर्जन को हिरासत में लिया है।

 Ruckus in front of RBI in Lucknow.

एक घंटे जाम से जूझते रहे लोग
प्रदर्शनकारियों ने लोहिया पथ पर हंगामा शुरू कर दिया और बीच सड़क पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहन सवारों से बदसुलूकी भी की। करीब एक घंटे तक लोगों को लोहिया पथ पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते समतामूलक और लोहिया चौराहे पर जाम लग गया। राहगीरों के शिकायत करने पर पुलिस कंट्रोल रूम से गोमती नगर के पीआरवी को सूचना न देकर गाजीपुर थानाक्षेत्र को दे दी गई। इसके चलते लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा।

 Ruckus in front of RBI in Lucknow.

हंगामा खत्म होने के बाद पहुंचे इंस्पेक्टर
लोहिया पथ पर जाम लगने और हंगामे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना के बावजूद पुलिस 15 मिनट की देरी से पहुंची। मौके पर एएसपी उत्तरी विजय ढुल और सीओ गोमती नगर सत्यसेन यादव साथ-साथ पहुंचे। लेकिन इंस्पेक्टर गोमती नगर मनोज मिश्रा नही पहुंचे थे। करीब आधे घंटे बाद इंस्पेक्टर पहुंचे तो एएसपी विजय ढुल ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Ruckus in front of RBI in Lucknow.

एक दिव्यांग सहित पांच हिरासत में
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लोहिया पथ से भगाने के साथ ही मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक दिव्यांग बस्ती निवासी अनुराग भी है। जो अपने भाई अनूप संग आया था। वह फन मॉल घूमने जा रहा था। वहीं, हजरतगंज स्थित एक कोचिंग में पढ़ाने वाले अमित को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
 Ruckus in front of RBI in Lucknow.

अमित का कहना है कि उसे आरबीआई के एक कर्मचारी ने पुरानी करेंसी बदलने के लिए बुलाया था। वहीं, विनोद व विवेक को पुलिस थाने ले गई। इन दोनों ने भी बताया कि कई बार संपर्क करने पर नोट बदलने के लिए बुलाया था। हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed