फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत भरी तस्वीर: श्मशान में कम जल रहीं चिताएं, लॉकडाउन और जागरुकता से आया बदलाव

Thu, 06 May 2021 04:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 May 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Number of dead bodies goes down in graveyard of Lucknow.
- फोटो : amar ujala

यह राहत भरी तस्वीर है। जिंदगी कोरोना से जंग जीतने लगी है। इसका गवाह ये चिताएं हैं, जो कभी डराती रहती थीं।



चिताएं सुबह-सुबह ही सज जातीं।। इसके बाद तो रात-दिन दहकती ही रहतीं।

बुधवार दोपहर तक यहां चिताएं खाली पड़ी रहीं, जो राहत देती हैं। ये बदलाव लॉकडाउन और जागरुकता से आया है। (सभी फोटो- मोहम्मद इमरान)

Number of dead bodies goes down in graveyard of Lucknow.
- फोटो : amar ujala

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को रात नौ बजे तक 130 चिताएं जलीं जबकि एक सप्ताह पहले तक ये आंकड़ा 250 के करीब था।

Number of dead bodies goes down in graveyard of Lucknow.
बैकुंठधाम (पुरानी तस्वीर) - फोटो : amar ujala

वहीं, करीब एक महीने बाद श्मशान पर शवों का आंकड़ा पचास प्रतिशत तक कम होने से गोमती तट स्थित बैकुंठधाम और गुलाला घाट का नजारा शांत रहा। अन्य दिनों की तरह वहां नदी किनारे शाम तक चिताएं नही जलीं। पिछले कई दिनों से लगातार कम हो रहा शवों का आंकड़ा बुधवार को 130 रहा। जिसमें आधे संक्रमित शव माने जा रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पहले तक श्मशान पर शवों का आंकड़ा 250 के करीब जा रहा था। जिसमें संक्रमित शवों का आंकड़ा करीब आधा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Number of dead bodies goes down in graveyard of Lucknow.
बैकुंठधाम (पुरानी तस्वीर) - फोटो : amar ujala
शवों में आई इस कमी को लेकर अधिकृत तौर पर तो कोई रिपोर्ट नही आई है मगर यह माना जा रहा है कि यह लॉकडाउन की वजह से हुआ है। गोमती तट स्थित बैकुंठधाम और गुलालाघाट पर पर बुधवार रात नौ बजे तक अंतिम संस्कार के लिए 130 शव पहुंचे। उनमें 74 शव संक्रमित माने जा रहे हैं। शेेष शव सामान्य माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Number of dead bodies goes down in graveyard of Lucknow.
बैकुंठधाम (पुरानी तस्वीर) - फोटो : amar ujala
इधर कई दिनों से शवों का आंकड़ा कम हो रहा था। जिसमें सामान्य के साथ संक्रमित शवों की संख्या भी कम हो रही थी। संख्या कम होने के बाद भी संक्रमित शवों का आंकड़ा 100 और 120 तक बना हुआ था मगर बुधवार को उसमें काफी कमी आई। बुधवार को संक्रमित शवों का आंकड़ा 100 से नीचे जाकर 74 पर पहुंच गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed