{"_id":"5b275bde4f1c1bab6e8b8743","slug":"new-record-of-visitors-in-lucknow-zoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जू में दर्शकों की सैर ने बनाया नया रिकॉर्ड, देखें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जू में दर्शकों की सैर ने बनाया नया रिकॉर्ड, देखें यहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद केअगले दिन रविवार को टर्र मेले की रौनक से लखनऊ के पार्क खिलखिला उठे। इतवार की छुट्टी और सुबह से बादलों की आवाजाही से खुशनुमा अहसास करा रहे मौसम में इस कदर लोग उमड़े कि सैर-सपाटा शाम होते होते सैलाब में बदलने लगा।
मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ चिड़ियाघर में तो ईद के बाद टर्र मेले के दिनों में दो दिन में 41हजार से अधिक लोग जुटे। शहर के अन्य पार्को में लोग सुबह से शाम तक खुशनुमा मौसम में घूमने पहुंचे। जबरदस्त भीड़ के चलते जू में दर्शकों की लंबी कतारें बालरेल स्टेशन और झूलाघर पर लगी रहीं।
मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं झूला पार्क में दर्जनों झूले होने के बावजूद मारामारी मची रही। भीड़ के चलते दो दिन में 19 बच्चे अपने मां-बाप से बिछड़े जिन्हे सिक्योरिटी विंग के इजहार-रोहित की टीम ने खोज कर मां-बाप को सौंपा। टाइगर-लायन बाड़े के अलावा भालू और चिंपेंजी हाउस पास उत्पाती दर्शकों की कीपरों से रोकटोक के बावजूद कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ को देखते हुए जू प्रशासन ने 8 काउंटर की व्यवस्था दोनों गेट पर की। दो काउंटर महिलाओं के लिये विशेष रहे। निदेशक जू आरके सिंह ने रविवार को बताया कि टर्र मेले पर 26 हजार 500 से अधिक दर्शक प्राणि उद्यान में टिकट लेकर सैर करने आये।
विज्ञापन
मस्ती करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को 26,500 दर्शकों की सैर ने जू में इस साल सैर-सपाटे का नया रिकॉर्ड बनाया है। निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि इस साल ये पहला मौका है, जब जू आने वाले दर्शकों की तादाद एक ही दिन में 26 हजार पांच सौ के करीब पहुंची है। इससे पहले एक जनवरी 2018 को 26 हजार की सैर ने बीते 97 सालों का नया रिकॉर्ड बनाया था। 1 जनवरी 2017 को 25,500 दर्शक पहुंचे थे।