फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mysterious grave in lucknow become talk of the town.

कब्र से आवाज आने की अफवाह पर उसे खोदने पहुंच गए लोग, हुआ हंगामा

Thu, 23 Jun 2016 11:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
mysterious grave in lucknow become talk of the town.
लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज में कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज आने की अफवाह के चलते कुछ लोगों ने मंगलवार रात कब्र खोदने की कोशिश की। इसका विरोध कर रहे लोगों से उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ खदेड़ी और कब्रिस्तान का गेट बंद कराकर चौकीदार को चौकसी की हिदायत दी। यही वो कब्र है जिससे आ रही थीं आवाजें (लाल घेरे में)
विज्ञापन


बालागंज पुलिस चौकी के पीछे खंजर का तकिया स्थित कब्रिस्तान में कुछ दिनों पहले दफनाई युवती की कब्र से आवाज की अफवाह के चलते मंगलवार सुबह से ही लोग जमा होने लगे। कोई कान लगाकर आवाज सुनने की कोशिश कर रहा था तो कोई मोबाइल कब्र पर रखकर आवाज रिकॉर्ड करने के प्रयास में था।
विज्ञापन


कब्र खोदवाने की मांग को पुलिस के ठुकराने पर कुछ लोगों ने शाम को खुद खोदने का इरादा बना डाला। इलाके में रहने वाले युवती के परिवारीजन भी कब्रिस्तान जा पहुंचे। युवती के पिता ने लोगों से कब्र न खोदने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'इलाज के दौरान मौत पर दफनाया था'

mysterious grave in lucknow become talk of the town.

कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत पर बेटी को दफनाया था। इस पर कुछ लोगों ने युवती को कोमा में दफना दिए जाने की बात की और कब्र खोदने का प्रयास शुरू कर दिया।

विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कॉल की और इलाके के लोगों को बुला लिया। कब्र खोद रहे लोगों से जमकर भिड़ंत हुई। जबरन कब्र खोदे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार भीड़ खदेड़ी।

एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने चौकीदार को सुरक्षा की हिदायत देकर कब्रिस्तान का गेट बंद कराया। इसके साथ इलाके के पुलिसकर्मियों को चौकसी के आदेश दिए। आसपास मौजूद लोगों से कहा कि कब्र जबरन खोदने की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed