{"_id":"6b05f981f8ce8a807d0604b4","slug":"lucknow-university-enters-the-final-eight-lucknow-news-c-13-1-lko1071-2022887-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने किया अंतिम आठ में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने किया अंतिम आठ में प्रवेश
विज्ञापन
क्रिकेट।
लखनऊ। आदि आदेश शुक्ला के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम ने मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी को नौ विकेट से हराया। लखनऊ यूनिवर्सिटी करीब तीन दशक बाद इस प्रतियोगिता के अंतिम आठ में पहुंची है।
मंगलवार को खेले गए अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एचपी यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक और सीजीसी यूनिवर्सिटी ने भी जीत दर्ज की। इन टीमों ने भी क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। परांजपे क्रिकेट मैदान पर लखनऊ यूनिवर्सिटी ने आदि आदेश शुक्ला (तीन विकेट, नाबाद 50 रन) के प्रदर्शन से मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी को पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी 17.1 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। जवाब में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने 10 ओवर में एक विकेट पर 93 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आदि आदेश ने 33 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए।
लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम इससे पहले 1996 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में एचपी यूनिवर्सिटी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 10 विकेट से शिकस्त दी। ध्रुव सिंह ने 43 गेंदों पर नाबाद 112 रन का तूफानी शतक लगाया। पंजाबी यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए थे। जवाब में एचपी यूनिवर्सिटी ने 11.5 ओवर में बिना विकेट खोए 151 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में एमडीयू रोहतक ने सीएसजेएम कानपुर यूनिवर्सिटी को 60 रन से हराया। एमडीयू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 168 रन बनाए, जिसमें प्रथम एस ने 54 रन और दो विकेट का योगदान दिया। जवाब में सीएसजेएम की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 108 रन ही बना सकी। चौथे मुकाबले में सीजीसी यूनिवर्सिटी ने कश्मीर यूनिवर्सिटी को 56 रन से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। सीजीसी ने नमन वर्मा के 69 रन और दो विकेट की मदद से 20 ओवर में 173 रन बनाए थे।