अमर उजाला द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित घर-घर कान्हा में यह कोई पहला मौका नहीं है जब धर्म विशेष के लोग बच्चों को श्रीकृष्ण बनाकर लाए।
ऑनलाइन प्रतिभाग करने वालों में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी हैं जो दूसरे धर्म के अनुयायी हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने बच्चों को जन्माष्टमी पर कान्हा के रूप में सजाया और उनकी तस्वीरें भेजी।
यह उन लोगों के लिए एक जवाब है जो कि श्रीकृष्ण को एक धर्म विशेष से जोड़ते हैं। सच तो यह है कि श्रीकृष्ण धर्म से परे हैं। तस्वीर में अफशीन जहां, मोहम्मद गाजी और अशाज हुसैन की मुद्राएं मोहित कर लेने वाली थीं।
उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि श्रीकृष्ण धर्म से परे हैं वो सभी के हैं सबमें हैं।
आगे देखें तस्वीरें: