फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeeva Murder: चेक रिपब्लिक की बनी रिवॉल्वर से हत्यारे ने किया हमला, क्या एक और साथी मौजूद था... जांच जारी

Thu, 08 Jun 2023 11:48 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jun 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Murderer used Czech Republic made pistol in Sanjeev Jeeva Murder.
बरामद हुई पिस्टल व कारतूस। - फोटो : amar ujala

संजीव उर्फ जीवा पर मैग्नम अल्फा .357 बोर की रिवॉल्वर से गोलियां दागी गईं। यह चेक रिपब्लिक की बनी है। ये रिवॉल्वर भारत में प्रतिबंधित नहीं है। पर, बड़ा सवाल यह है कि रिवॉल्वर आरोपी विजय यादव को कैसे मिली? क्या किसी ने उपलब्ध कराई या फिर उसने खरीदी? बरामद खोखे और रिवॉल्वर की बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी। फोरेंसिक टीम ने इसको कब्जे में लेकर सील कर दिया है।



पुलिस के एक अफसर के मुताबिक .357 बोर की मैग्नम अल्फा का एक कारतूस डेढ़ से दो हजार रुपये में आता है। आमतौर पर पंजाब, हरियाणा में इसकी बिक्री है। ऐसे में आशंका है कि पंजाब के किसी तस्कर या गैंगस्टर के जरिये विजय तक ये रिवॉल्वर पहुंची। इस पहलू पर भी तफ्तीश की जा रही है।

इस तरह की रिवॉल्वर का इस्तेमाल इसलिए किया गया, जिससे वारदात को अंजाम देने में किसी तरह की नाकामी न हो। यही वजह है कि पलक झपकते ही विजय ने ताबड़तोड़ सभी छह राउंड फायर कर दिए थे। किसी को भी संभलने तक का मौका नहीं मिल सका था।

Murderer used Czech Republic made pistol in Sanjeev Jeeva Murder.
हमले के बाद पकड़ा गया हत्यारा। - फोटो : amar ujala

आगे की तफ्तीश में पता चलेगा कि आखिर असलहा विजय तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। कॉल डिटेल आदि खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्ध नंबर व व्हाट्सएप चैट भी मिली है। जिससे अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Murderer used Czech Republic made pistol in Sanjeev Jeeva Murder.
- फोटो : amar ujala

एक और साथी था मौजूद: फिलहाल अभी विजय ही पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो ये भी बात सामने आई कि वारदात के वक्त कोर्ट रूम में विजय का एक और साथी मौजूद था। लेकिन, वह वहां से भाग निकला। पुलिस इस तथ्य का सत्यापन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज आदि जुटा रही है। ये भी आशंका है कि शायद बैकअप के लिए और भी हो सकते हैं। इस पहलू की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murderer used Czech Republic made pistol in Sanjeev Jeeva Murder.
- फोटो : amar ujala

सभी गोलियां पीठ पर बाईं तरफ से मारी गईं...
डॉक्टरों के पैनल ने देर रात जीवा का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के मुताबितक उसके शरीर में छह गोलियां लगीं। सभी गोलियां पीठ पर बाईं तरफ से मारी गईं। सभी आसपास ही लगीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है है कि विजय खतरनाक शार्प शूटर है।

विज्ञापन
Murderer used Czech Republic made pistol in Sanjeev Jeeva Murder.
- फोटो : amar ujala

आशंका यह भी है कि जब गोलियां मारी गई तो जीवा ने अपना दायां हाथ पीठ की तरफ कर दिया था। इसलिए उस हाथ की अंगुलियों को गोली छूते हुए निकली। इसके अलावा जो गोलियां बच्ची, उसकी मां व दो पुलिसकर्मियों को लगी, आशंका है कि जीवा को आरपास होने के बाद लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed