फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक ने 10 रुपये के लिए मछली विक्रेता पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, मंडी में मची भगदड़

Mon, 30 Dec 2019 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
murder of a fish seller in chinhat
राकेश कश्यप (फाइल फोटो), हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। - फोटो : अमर उजाला

चिनहट के मल्हौर रोड स्थित मछली मंडी में महज 10 रुपये के लिए युवक ने मछली विक्रेता राकेश कश्यप (45) पर उसी के चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात शाम चार बजे तब हुई जब वहां खूब भीड़भाड़ रहती है। हमले से मंडी में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया। घायल राकेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में डॉक्टराें ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।


 

murder of a fish seller in chinhat
विक्रेता की हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, चिनहट के बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी राकेश कश्यप मल्हौर रोड स्थित मछली मंडी में दुकान लगाता था। रविवार को चिनहट में बाजार लगी थी। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के विमित्रा थानाक्षेत्र के डाढ़ी निवासी नवीन कुंभकार वहां मछली लेने पहुंचा। उसने मछली खरीदी। परिवारीजनों के मुताबिक, मछली खरीदने के बाद 10 रुपये को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। नवीन, राकेश पर 10 रुपये वापस देने का दबाव बना रहा था, जबकि राकेश देने से साफ मना कर रहा था। इस पर नवीन आक्रोशित हो गया। उसने दुकान में रखे धारदार हथियार से राकेश के गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। राकेश लहूलुहान होेकर जमीन पर गिर गया।
murder of a fish seller in chinhat
आरोपी नवीन - फोटो : अमर उजाला
भगदड़ मचते ही भागने लगा, लोगों ने पकड़कर की पिटाई
मछली मंडी के पास ही सब्जी मंडी है। शाम को यहां खूब भीड़ रहती है। चाकू से हमले पर मंडी में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौका देखकर नवीन भी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को बुलाकर उसे सौंपा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of a fish seller in chinhat
राकेश कश्यप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मछली मंडी का अवैध संचालन
चिनहट तिराहे पर स्थित मछली मंडी पूरी तरह से अवैध है। इस मंडी का संचालन स्थानीय पुलिस की सरपरस्ती में हो रहा है। आए दिन मारपीट होती रहती है, लेकिन पुलिस वसूली के कारण इन मामलों को नजरअंदाज करती है। चिनहट बाजार में मांस-मछली और मुर्गे की मंडी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनकर रह गई है। भीड़ भरे रास्ते के बीच मंडी के कारण आसपास के लोग भी परेशान है। इसकी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम ने कई बार मंडी को तिराहे से हटवाया, लेकिन पुलिस की सरपरस्ती में ठेकेदार जबरदस्ती मछली मंडी लगवा रहे है।
राकेश के तीन बेटे थे मौजूद
पुलिस के मुताबिक, राकेश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे शिवा, करन और हिमांशु हैं। वारदात के वक्त तीनों बेटे दुकान पर मौजूद थे। तीनों अन्य ग्राहकों से सौदे की बातचीत कर रहे थे।
 
विज्ञापन
murder of a fish seller in chinhat
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मजदूर है आरोपी
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी नवीन चिनहट के मटियारी स्थित बालाजीपुरम कॉलोनी की झुग्गी बस्ती में रहता है। वह पेशे से मजदूर है। शुरुआती जांच में पता चला कि नवीन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज भी चल रहा है।

राकेश के परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अमित कुमार, अपर पुलिस उपाधीक्षक (उत्तरी)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed