इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। सिर पर धारदार हथियार से वार किए। बीकेटी इलाके के एक बाग में शव फेंका। युवक के हाथ में तमंचा फंसाया और मोबाइल में सुसाइड नोट लिखने के बाद बंद करके जेब में डाला।
इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...
बाइक सड़क किनारे खड़ी की और फरार हो गए। पुलिस ने खुदकुशी मानकर शव का पोस्टमार्टम कराया तो गुत्थी उलझ गई।एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि गांव पर्वतपुर के चौकीदार शिवमंगल ने रविवार सुबह जीसीआरजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आम के बाग में युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...
युवक के दाहिने हाथ में तमंचा था और पास में दो कारतूस पड़े थे। सड़क किनारे लावारिस बाइक खड़ी थी। युवक की जेब से मिले मोबाइल के उसकी पहचान मड़ियांव की बसंत विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार भारती (25) के रूप में हुई।
इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...
मौके पर पहुंचे पिता महेश प्रसाद ने बताया कि अजय घर के पास किराने की दुकान चलाता था। वह बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सामान दुकान का लेने के लिए बाइक लेकर निकला था। देर रात तक न लौटने पर कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद था। पुलिस ने मोबाइल चेक किया। ड्रॉफ्ट बॉक्स में मैसेज मिला, जिसमें खुदकुशी की बात लिखी थी। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...
डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में पाया कि अजय की बाई कनपटी के पीछे की तरफ से गोली मारी गई थी। इसके बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सारा काम दाहिने हाथ से करने वाले अजय की बाई कनपटी से जिस स्थान पर गोली लगने का घाव था, वहां तक सामान्य व्यक्ति खुद गोली नहीं मार सकता। मौत के बाद सिर पर धारदार हथियार की चोट बता रही थी कि उसकी हत्या की गई है।