फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू युवा वाहिनी का सपा में विलय, मुलायम बोले- सपा बूढ़ी नहीं हुई, युवाओं की पार्टी है

Mon, 20 Jan 2020 11:40 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jan 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav speaks on merger of Hindu Yuva Vahini in Samajwadi Party.
- फोटो : अमर उजाला

विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं समेत सैकड़ों लोग सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए। सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के अध्यक्ष सुनील सिंह, बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रघुनाथ प्रसाद शंखवार, मोहनलालगंज से प्रत्याशी रहे सीएल वर्मा मुख्य हैं। सुनील ने हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के 46 जिलों के पदाधिकारियों के साथ वाहिनी के सपा में विलय की भी घोषणा की।



समारोह में युवाओं से मुखातिब होते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा में अब भविष्य उन्हीं का है। साबित हो गया है कि सपा बूढ़ी नहीं हुई है नौजवानों की पार्टी है। भविष्य में पार्टी की बागडोर युवाओं के हाथों में रहेगी। उन्होंने युवाओं को डॉ. लोहिया की सप्त क्रांतियों के बारे में पढ़ने की सलाह दी। कहा कि समाजवादी विचारधारा को पढ़िए, उसी आधार पर वोट मांगिए।

Mulayam Singh Yadav speaks on merger of Hindu Yuva Vahini in Samajwadi Party.
- फोटो : अमर उजाला

सपा मुख्यालय पर शनिवार सवेरे से ही ढोल-नगाड़े बज रहे थे। विक्रमादित्य मार्ग चौराहे तक वाहनों की लाइन लगी थी। विभिन्न जिलों से सैकड़ों लोग सपा में शामिल होने आए थे। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खासतौर से शामिल हुए। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने वाहिनी का सपा में विलय करने की घोषणा की।

उनके साथ केके सिंह, सुशील शुक्ला, रोहित चौधरी समेत सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। महराजगंज व गोरखपुर के कई प्रमुख नेता नेता भी सपा में शामिल हुए। इनमें बसपा के पूर्व प्रत्याशी परशुराम निषाद, विश्वनाथ निषाद एवं आनंद निषाद मुख्य हैं। वाराणसी के श्री बल्देव पीजी कॉलेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अजय पटेल, लखनऊ के डॉ, अशोक बहार भी सपा में शामिल हुए। 18 साल की चाहत मल्होत्रा को अखिलेश ने खुद सदस्यता ग्रहण कराई।

Mulayam Singh Yadav speaks on merger of Hindu Yuva Vahini in Samajwadi Party.
- फोटो : अमर उजाला

नोएडा के भाजपा-कांग्रेस नेता भी साथ आए: नोएडा से भाजपा नेता दीपक विग के साथ बसपा के योगेश भाटी, रामवीर सिंह जाटव, विनय सिंह जाटव सुशीला भारती, चरण सिंह जाटव, जविस अलवी व सिराजुद्दीन मलिक समेत कई ने सपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav speaks on merger of Hindu Yuva Vahini in Samajwadi Party.
- फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-कानपुर के बसपा नेता भी शामिल
लखनऊ व कानपुर के दर्जन भर बसपा नेता भी साइकिल पर सवार हुए हैं। इनमें पूर्व मंत्री डॉ. रघुनाथ प्रसाद शंखवार, बसपा के कानपुर के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर गंगाराम पाल, मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे सीएल वर्मा, लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष महादीन गौतम, नंद कुमार विश्वकर्मा, छविलाल रावत, पूनम सरोज, सरस्वती लोधी, प्रेम कमार रावत, मुकेश वर्मा, डॉ. राम सुरेश रावत, सुरेश रावत, राम लखन रावत, अब्दुल रऊफ  कुरैशी व संतोष श्रीवास्तव मुख्य हैं।

मऊ निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र कुमार भी बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए। कैंपियरगंज (गोरखपुर) से बसपा प्रत्याशी रहे आनंद निषाद और मानवाधिकार कार्यकर्ता शिल्पी चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav speaks on merger of Hindu Yuva Vahini in Samajwadi Party.
- फोटो : अमर उजाला

हिंदू वाहिनी से आए लोग खोलेंगे धर्म की आड़ में अधर्म की पोल : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैला रही है। भाजपा सरकार ने विकास का रास्ता छोड़कर विनाश का रास्ता चुना है। अब हिंदू वाहिनी से आए लोग धर्म की आड़ में अधर्म का खुलासा करेंगे।

पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में तीन साल से अन्याय हो रहा है। झूठे केस लगाए जा रहे हैं। अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। युवाओं की आबादी 60-70 फीसदी है। उन्हें हिंदू-मुस्लिम में उलझाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed