{"_id":"59e9ae484f1c1bd1538b83a3","slug":"mulayam-singh-yadav-family-look-as-a-unit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ माह बाद साथ दिखा समाजवादी कुनबा, मुलायम बोले- परिवार के कारण ही सपा शीर्ष पर, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह बाद साथ दिखा समाजवादी कुनबा, मुलायम बोले- परिवार के कारण ही सपा शीर्ष पर, तस्वीरें
Sat, 21 Oct 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खेमों में बिखरा समाजवादी परिवार आखिर दीपावली पर सैफई में एक मंच पर दिखा। त्योहार पर सियासी मनमुटाव भुला सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव एक मंच पर दिखे। पूरे परिवार को एक साथ देखकर दीपावली के मौके पर होली जैसा माहौल लगने लगा। इस मौके पर लोक कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि परिवार की बदौलत ही सपा शीर्ष पर पहुंची है। वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने भी दोहराया पूरा परिवार एकजुट है। अखिलेश ने चाचा शिवपाल सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
2 of 6
करीब नौ महीने से मुलायम कुनबे में मचे घमासान के बाद गुरुवार को पहली बार लगा कि मुलायम परिवार पहले की तरह एक है। दीपावली पर अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, प्रधान दर्शन सिंह यादव, चाचा अभयराम, चाचा राजपाल सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलायम सिंह ने अपने गांव सैफई में दीपावली मनाई।
3 of 6
मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश, शिवपाल, तेजप्रताप, धर्मेंद्र अभिषेक यादव ने एक साथ बैठकर नट समाज के कलाकरों की नौटंकी का आनंद लिया। इस दौरान मुलायम परिवार के इस मिलन में सैफई गांव के प्रधान और मुलायम के अति करीबी दर्शन सिंह यादव भी शामिल हुए। करीब एक घंटे से अधिक वक्त मुलायम परिवार के सदस्य एक साथ नौटंकी का लुत्फ उठाते रहे। इस दौरान व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के अलावा पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति समेत कई दिग्गज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रामगोपाल यादव दिखाई नहीं दिए
सैफई में मुलायम सिंह यादव का परिवार एकजुट रहा। एक मंच पर सभी नेता मौजूद दिखे। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव वहां मौजूद नहीं रहे। हालांकि उनकी और मुलायम सिंह यादव के बीच एक दिन पहले ही लंबी बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
नहीं बोले अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी ओर से किसी भी तरह की कोई रायसुमारी करना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि नेता जी के करीबी दर्शन सिंह इतना जरूर कहा कि ‘परिवार पहले से एक था, कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिनको नेता जी ने अब पूरी तरह से दूर कर दिया है। यह समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए बहुत बड़ा कदम माना जाएगा’।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।