फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम अखिलेश पर बरसे मुलायम, पूछा- क्या दबंगई से पार्टी चला लोगे

Thu, 24 Nov 2016 02:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav criticizes chief minister akhilesh yadav.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव बुधवार को सीएम अखिलेश यादव पर फिर बरसे। बर्खास्त मंत्रियों की बहाली न होने से नाराज मुलायम ने पूछा, क्या दबंगई से पार्टी चला लोगे?

mulayam singh yadav criticizes chief minister akhilesh yadav.

इस तरह तो आपका समर्थन करने वालों का भी नुकसान हो जाएगा। चापलूसों से कोई आगे नहीं बढ़ा। कानाफूसी करके कुछ लोग पार्टी को तोड़ना चाहते हैं।

mulayam singh yadav criticizes chief minister akhilesh yadav.

तीन दिन पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के मौके पर मुलायम परिवार की जो केमिस्ट्री दिखाई पड़ी थी, वह गाजीपुर में नजर नहीं आई। वजहें कई रहीं। अखिलेश का रैली में नहीं जाना, बर्खास्त मंत्रियों की वापसी न होना और युवा नेताओं की एकपक्षीय नारेबाजी। इन सबसे मुलायम नाराज दिखे। उनके निशाने पर सीएम आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh yadav criticizes chief minister akhilesh yadav.

उन्होंने कहा, मैंने मुख्यमंत्री से कहा था सभा से पहले मंत्रियों का निष्कासन वापस कर दो, हम पार्टी के अध्यक्ष हैं, अच्छी तरह बोल लेंगे। पता नहीं क्यों हमारी सलाह नहीं मानी। वे जिनकी सलाह मानते हैं, उनसे भी हमने कहा था। उन्होंने स्वीकार भी किया था, पता नहीं क्या कारण है, बात मानी नहीं।

विज्ञापन
mulayam singh yadav criticizes chief minister akhilesh yadav.

उन्होंने तल्‍ख लहजे में कहा, क्या दबंगई से पार्टी चला लोगे? इससे तो उन्हें भी नुकसान हो जाएगा जो आपको समर्थन दे रहे हैं। जनता सब समझती है, वह घर में रहे या खेत में। पार्टी के अंदर के मसले पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed