फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A film will be made on the mysteries surrounding Devraha Baba

Lucknow News: देवराहा बाबा के रहस्यों पर बनेगी फिल्म

Wed, 14 Oct 2026 03:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
A film will be made on the mysteries surrounding Devraha Baba
देवराहा बाबा पर फिल्म बनाएंगे मुकेश वर्मा। - फोटो : samvad
लखनऊ। संत देवराहा बाबा के जीवन और उनसे जुड़ी रहस्यमयी कहानियों पर फिल्म बनने जा रही है। नाटककार, लेखक और निर्देशक मुकेश वर्मा ने फिल्म का नाम देवराहा बाबा-द अनसॉल्व्ड कोड रखा है। वह फिल्म का लेखन और निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन

फिल्म की कहानी एक खोजी पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो देवराहा बाबा के जीवन से जुड़े रहस्यों और प्रचलित मान्यताओं की सच्चाई तलाशने निकलता है। इस दौरान उसके सामने ऐसे सवाल आते हैं, जो उसे आस्था, विज्ञान और तर्क के संबंधों पर विचार करने के लिए मजबूर करते हैं। फिल्म में ऐतिहासिक संदर्भों, जनश्रुतियों और लोगों के अनुभवों को कहानी का हिस्सा बनाने की योजना है।
विज्ञापन

मुकेश वर्मा इससे पहले हिंदी फिल्म मल्लाह का लेखन और निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में अनुभवी रंगकर्मियों के साथ नए कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। हालांकि, फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख, कलाकारों के चयन और रिलीज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवराहा बाबा पर फिल्म बनाएंगे मुकेश वर्मा।

देवराहा बाबा पर फिल्म बनाएंगे मुकेश वर्मा।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed