फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम बोले, पीएम मोदी घमंडी...कर रहे मनमानी

Thu, 24 Nov 2016 02:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav targets PM narendra Modi.

अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कठोर टिप्पणी करने से बचते रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी पर बुधवार को जमकर हमला किया। वो गाजीपुर में एक रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

mulayam singh yadav targets PM narendra Modi.

मुलायम ने कहा, मोदी घमंड में चूर हैं, वह मनमाने फैसले ले रहे हैं लेकिन लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा, घमंड में क्यों चूर हो? घमंड किसी का नहीं रहा। हम सावधान करना चाहते हैं। सभी दलों के नेताओं को बुलाकर नोटबंदी के फैसले की कमियां, अच्छाइयां बताइए। कमियां दूर की जाएंगी।

mulayam singh yadav targets PM narendra Modi.

मुलायम ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, लोकतंत्र में मनमानी नहीं चलती है। पीएम मनमानी कर रहे हैं। यहां मनमानी नहीं चलेगी, जनता बहुत समझदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh yadav targets PM narendra Modi.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि ईमानदार लोग मजे से हैं, चैन की नींद सो रहे हैं। यहां सब परेशान हैं।

विज्ञापन
mulayam singh yadav targets PM narendra Modi.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से मुलायम ने अब पीएम मोदी पर क‌ठोर टिप्पणी की है। इसके पहले उनके बीच संबंध मधुर रहे थे। पीएम मोदी भी मुलायम के पोते की शादी में उनके घर पर मौजूद रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed