भाजपा सांसद वरुण गांधी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचे। जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पहुंचे वरुण ने सबसे पहले महमूदपुर गांव का दौरा किया। यहां जनता से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि मैं आज यहां जो गांवों में घूम रहा हूं, ये काम नहीं, ये एक रिश्ता है। आप सभी से बने इस रिश्ते को ही मैं यहां मजबूत करने आया हूं।
2 of 5
varun gandhi
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत गरीबी से निकलकर आगे बढ़ा है। हम सब बहुत संघर्ष करके आगे बढ़े हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम इसी तरह पूरे देश का विकास करते रहें। उन्होंने कहा कि जो यह सोचकर राजनीति करता है कि राजनीति में खजाना मिल जाएगा तो मैं बता दूं कि यहां कोई खजाना नहीं है। हमारे देश का खजाना तो अंग्रेज लूटकर ले गए।
3 of 5
varun gandhi
- फोटो : amar ujala
वरुण गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अब तक जितने सांसद-विधायक रहे, उन्होंने गांवों में विवाद पैदा किया। सभी ने पक्षपात की राजनीति की लेकिन मैंने किसी का दिल नहीं दुखाया। मैंने हमेशा सबका साथ दिया।
4 of 5
varun gandhi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान वरुण गांधी, सदर व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के 21 गांवों का दौरा करेंगे। दौरे में वे जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के साथ सभाओं को भी संबोधित करेंगे। एक अप्रैल को वह दिल्ली लौटेंगे।
5 of 5
वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सेमरी बाजार की सभा में कहा कि मुझे तो लगता है कि मुझे बाबा होना चाहिए था। हमारा आध्यात्मिक विचार इतना अच्छा है यह हमें खुद ही नहीं पता था। यह जीवन गंगाजी की तरह पवित्र है। उसके अंदर जितना जाएंगे उतना पाक साफ व पवित्र होते जाएंगे। जीवन किसी मकान व दुकान को नहीं कहते। जो दिल के अंदर है उसे जीवन कहते हैं। जितना लोगों के सीनों में घुसेंगे उतना लगेगा कुछ हमारी भी कमाई हुई है। मै सच्चाई के रास्ते पर हूं।