फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

.... तो इस वजह से पानी की टंकी पर चढ़ीं मां बेटी, पुलिस के उड़े होश

Thu, 24 May 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 May 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
mother-daughter tried to suicide in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ के इंदिरानगर थाने के पास स्थित मानस विहार में बुधवार दोपहर मां-बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्होंने आग लगाकर जान देने की धमकी दी तो पुलिस के होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर सकुशल नीचे उतारा।


 
mother-daughter tried to suicide in lucknow
डेमो
महिला का आरोप था कि पुलिस उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किशोरी कक्षा नौ में फेल हो गई थी जिस पर उसकी मां ने डांट दिया और वह टंकी पर चढ़ गई। उसके पीछे मां भी टंकी पर चली आई जिस पर हंगामा शुरू हो गया।
mother-daughter tried to suicide in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे इलाके की ही महिला व उसकी बेटी के टंकी पर चढ़ने की सूचना पाकर फोर्स मौके पर पहुंची थी। महिला और उसकी बेटी को स्थानीय लोगों की मदद से समझाकर नीचे उतरवाया। महिला का कहना था कि मुहल्ले के ही एक शोहदे ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mother-daughter tried to suicide in lucknow
- फोटो : डेंमो
उन्होंने अश्लील हरकतें व अनुसूचित जाति-जनजाति एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी ने की। क्षेत्राधिकारी ने जांच में इसे छेड़छाड़ के बजाए पड़ोसी से विवाद बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि अब आरोपी खुलेआम धमकी दे रहा है। पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती इसलिए वह बेटी के साथ टंकी पर चढ़ गई थीं। 
विज्ञापन
mother-daughter tried to suicide in lucknow
डेमो
इलाकाई लोगों का कहना है कि महिला और उसकी बेटी ने आग लगाकर जान देने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला जिस शिकायत की बात कर रही है, वह मामला अड़ोस-पड़ोस के रोज के झगडे़ का है और कोर्ट में आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed