{"_id":"5e7c25768ebc3e6fe8310eb1","slug":"more-than-one-thousand-people-complained-about-starvation-on-up-112","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Coronavirus Lockdown: यूपी 112 पर एक हजार से अधिक लोगों ने की भूखे रहने की शिकायत, सबसे ज्यादा नोएडा और लखनऊ से मिली, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Coronavirus Lockdown: यूपी 112 पर एक हजार से अधिक लोगों ने की भूखे रहने की शिकायत, सबसे ज्यादा नोएडा और लखनऊ से मिली, देखें तस्वीरें
Thu, 26 Mar 2020 01:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में जारी लॉकडाउन के दौरान लोगों को तरह-तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। इमरजेंसी नंबर यूपी 112 पर बुधवार दोपहर तक 1100 से अधिक फोन कॉल सिर्फ कालाबाजारी को लेकर आ चुकी हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें लखनऊ और नोएडा से हैं।
Trending Videos
up 112
- फोटो : amar ujala
एडीजी यूपी 112 असीम अरुण ने बताया कि यूपी में लॉकडाउन 23 मार्च से लागू है। पहले दिन जिन 16 जिलों में लॉकडाउन था वहां से 75 लोगों ने कालाबाजारी की शिकायत की थी। दूसरे दिन यह आंकड़ा 350 से अधिक रहा और बुधवार को यह आंकड़ा 700 के करीब पहुंच गया।
up 112
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि लगातार लोग जरूरत के सामान को महंगा बेचने की शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझा रही है और लोगों से एमआरपी से अधिक रेट पर सामान न बेचने को कह रही है। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती की जाएगी और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
भूख की शिकायत पर पुलिस ने पहुंचाया भोजन
असीम अरुण ने बताया कि 112 पर बुधवार को एक हजार से अधिक लोगों ने भूख की शिकायत की और जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खाना मुहैया कराया। इसमें सबसे अधिक 610 लोगों ने लखनऊ से मदद मांगी। लखनऊ पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सुबह से कई थाना क्षेत्रों में लोगों को पुलिस ने खाना मुहैया कराया है।

रामपुर में अधिकारियों ने सील किया गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही के जज्बे को सलाम
यूपी 112 में कानपुर में तैनात महिला सिपाही मनीषा छुट्टियों में अपने घर गई हुई थी। छुट्टियां खत्म हुईं तो पूरा देश लॉकडाउन हो चुका था। मनीषा ने यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण को फोन किया और पूरी बात बताई। मनीषा ने कहा कि वह ड्यूटी करना चाहती है। अगर संभव हो तो उसकी ड्यूटी गाजियाबाद में लगा दी जाए। महिला सिपाही के इस जज्बे को देख असीम अरुण ने सलाम किया और उसे हापुड़ में ही संबद्ध करने का फैसला किया।