{"_id":"5ef2cdbeb335334ea4583d3f","slug":"monsoon-2020-reached-in-uttar-pradesh-alert-heavy-rain-up-weather-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून बारिश में भीगी राजधानी, यूपी में आज दस्तक दे सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून बारिश में भीगी राजधानी, यूपी में आज दस्तक दे सकता है मानसून
Wed, 24 Jun 2020 09:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिनों से पूर्वी यूपी में ठहरे मानसून में हलचल हुई है। मंगलवार को राजधानी जहां प्री-मानसूनी बारिश में भीगी, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून आज लखनऊ में आमद दर्ज करा सकता है। मानसून के दस्तक देने के बाद यूपी में बारिश होने से लोगों को उमस व तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत मिल सकेगी।
मौसम
- फोटो : amar ujala
पिछले कई दिनों से मौसम वैज्ञानिकों के साथ लोगों व किसानों को मानसून एक्सप्रेस का इंतजार था। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के कई इलाकों में आज और कल मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि 16 तारीख से पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठहरे मानसून में पिछले 24 घंटों में मूवमेंट दिखा है।
लखनऊ में हुई बारिश।
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को मानसून भले ही राजधानी में आमद दर्ज ना करा पाया हो लेकिन पूर्वी उतर प्रदेश के तमाम हिस्सों तक मानसून पहुंचा है। बुधवार को लखनऊ में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में सुबह हुई बारिश।
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह से ही आसमान में धूप के साथ बादल छाए रहे और हवा में ठंडक बनी रहने से लोगों को गर्मी का कम एहसास हुआ। मंगलवार को सुबह से ही कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारें पड़ती रहीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 13.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी छुटकारा मिला है।