फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलकायदा एजेंट इमामुल और सलमान के मोबाइल फोन से खुलेंगे कई राज, वानी के लैपटॉप में अहम सबूत!

Wed, 24 Jun 2020 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Jun 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
al qaeda agent inamul haq and salman khurshid vani mobile phone Many secrets will be revealed
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
यूपी एटीएस ने कश्मीर से गिरफ्तार किए गए जिहादी सलमान खुर्शीद वानी का पांच दिन का कस्टडी रिमांड हासिल कर लिया है। एटीएस उसे बुधवार को अपनी अभिरक्षा में लेगी और उसका व पूर्व में गिरफ्तार इनामुल का आमना सामना कराया जाएगा। गिरफ़्तारी के फौरन बाद हुई पूछताछ में सलमान ने एटीएस के सामने कई अहम राज उगले हैं जिनकी तस्दीक की जा रही है। 

 
al qaeda agent inamul haq and salman khurshid vani mobile phone Many secrets will be revealed
Inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
एटीएस की टीम सलमान को सोमवार देर रात लखनऊ लाई। उसे मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया गया। एटीएस ने अदालत से उसकी सात दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी जिस पर कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड स्वीकृत की। एटीएस बुधवार सुबह उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर देगी। 
 
al qaeda agent inamul haq and salman khurshid vani mobile phone Many secrets will be revealed
Inamul haq - फोटो : अमर उजाला
अभी तक इनामुल और सलमान से जो जानकारी सामने आई है उससे जांच एजेंसी चौकन्ना हो गई है। बागपत में रहने के दौरान सलमान ने कई युवाओं से संपर्क किया था और उन्हें अपनी जिहादी मुहिम से जुड़ने को प्रेरित किया था। कुछ युवक इसके बाद से लगातार उसके संपर्क में थे। ऐसे ही कई युवा इनामुल के भी संपर्क में थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
al qaeda agent inamul haq and salman khurshid vani mobile phone Many secrets will be revealed
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
दोनों जिहादी यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी अपना नेटवर्क फैला रहे थे। प्रारम्भिक पूछताछ में एटीएस को पता चल है कि इनामुल और सलमान पहले भी दिल्ली जा चुके हैं। जुलाई में उनकी दिल्ली में निर्णायक मीटिंग होनी थी जिसमें वह अपने संगठन और आतंकी मुहिम को तय करने वाले थे। 
 
विज्ञापन
al qaeda agent inamul haq and salman khurshid vani mobile phone Many secrets will be revealed
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
मोबाइल फोन से खुलेंगे कई राज  
एटीएस ने इनामुल और सलमान दोनों के ही मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। सलमान के पास से एक लैपटाप भी बरामद होने कि जानकारी सामने आ रही है। एटीएस के अफसरों का कहना है कि दोनों ने ही अपने फोन में कुछ खास एप्लिकेशन के जरिए संदेशों का आदान प्रदान कर रहे थे। इस तरह की वार्ता में कुछ और साथियों के भी जुड़े होने की बात सामने आई है। एटीएस इन एपलिकेशन को डिकोड कर असलियत तक पहुंचने के प्रयास में है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed