फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्डः अव्यवस्थाओं की खुली पोल, डिप्टी सीएम के सामने बल्ब लगे होल्डर लेकर पहुंचा कर्मचारी

Wed, 13 Feb 2019 12:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
mismanagement in up board examination centers
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्थाओं की कलई मंगलवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निरीक्षण के दौरान खुली। लखनऊ में नक्खास स्थित एक परीक्षा केंद्र के कुछ कमरों में तो बिजली ही नहीं थी। डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान ही कर्मचारी हाथ में तार के साथ होल्डर में लगे बल्ब लेकर पहुंच गया। कॉलेज के कुछ कमरों में बिजली की व्यवस्था नहीं है।
mismanagement in up board examination centers
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम ने परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी और अधिकारियों को व्यवस्थाओं का नियमित परीक्षण करने का निर्देश दिया। यूपी बोर्ड की अनिवार्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। 
mismanagement in up board examination centers
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
सुबह हाईस्कूल की हिंदी और शाम की पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा थी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सुबह की पाली में नक्खास स्थित एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज, अमीनाबाद इंटर कॉलेज और महिला इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वे एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mismanagement in up board examination centers
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
इसी दौरान कॉलेज का एक कर्मचारी हाथ में बिजली के तार के साथ होल्डर में लगे बल्ब लेकर पहुंच गया। दरअसल कॉलेज के कुछ परीक्षा कक्षों में बिजली की फिटिंग नहीं है। उन कमरों में एक बल्ब तक नहीं लगा है। छात्र खिड़की के सहारे आ रही रोशनी के सहारे परीक्षा दे रहे थे। जो दीवार से सट कर बैठे थे उनके वहां पर थोड़ा अंधेरा था। यही नहीं कमरों की दीवारों में सीलन भी थी। 
विज्ञापन
mismanagement in up board examination centers
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
तार में लगे बल्ब के बारे में जब पूछा गया तो केंद्र व्यवस्थापक ने जवाब दिया कि जरूरत पड़ने पर इनके सहारे लाइट की व्यवस्था कर दी जाती है। डिप्टी सीएम ने फटकार लगाई और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की सख्त हिदायत दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed