लखनऊ की ये सड़कें शाम ढलते ही मयखाने में बदल जाती हैं। देखें तस्वीरें।
2 of 6
खुले आम पीते लोग
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में विभूतिखंड के बेहननपुरवा की महिलाएं और बच्चे शाम पांच बजते ही घरों में कैद हो जाते हैं। यदि किसी वजह से घर से निकलना मजबूरी हो तो महिलाओं को अक्सर शराबियों की भद्दी बातें सुननी पड़ती हैं।
3 of 6
खुले आम पीते लोग
- फोटो : amar ujala
छेड़छाड़ आम हो चुकी है इस इलाके में। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने तक उतारू हो जाते हैं शराबी। यह हाल तो बेहनपुरवा का है, लेकिन केमोबेश ऐसे ही हालात शहर के हर कोने का है। वीआईपी इलाका हजरतगंज की गली-चौराहा हो या पॉश इलाके गोमतीनगर और महानगर के पार्क, सभी जगह पर शराब के शौकीन खुलेआम जाम से जाम टकराते नजर आने लगते हैं।
4 of 6
खुले आम पीते लोग
- फोटो : amar ujala
ऐसे माहौल में महिलाओं का आसपास से गुजरना मुसीबत से कम नहीं होता। विरोध करने वालों को पिटाई का शिकार होना पड़ता है। इस दौरान अगर पुलिस भी आ जाए तो आंख मूंद लेती है।
5 of 6
खुले आम जाम लड़ाते लोग
- फोटो : amar ujala
खुलेआम शराब पीने के लिए चर्चित इलाकों में हजरतगंज के अशोक मार्ग पर स्थित मॉडल शॉप, तुलसी थियेटर के पीछे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान, विभूतिखंड के बेहननपुरवा की अंग्रेजी शराब की दुकान, हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहा, गाजीपुर के पॉलीटेक्निक चौराहा, भूतनाथ मार्केट तिराहा, हसनगंज के आईटी कॉलेज के पास सिन्हा मार्केट, महानगर कोतवाली के सामने, गोमतीनगर के मनोज पांडेय चौराहा, हुसड़िया, कठौता, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, पुरनिया तिराहा, कपूरथला जैसी जगह शामिल हैं।