फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में ओमपुरी... अब रह गई हैं सिर्फ यादें

Sat, 07 Jan 2017 02:21 AM IST
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jan 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
memories of om puri related to lucknow.

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ओमपुरी तीन महीने पहले तक लखनऊ में शूटिंग कर रहे थे। कभी सफेद बारादरी, कभी शनि मंदिर, कभी गोमती नगर। वे करीब एक महीने से यहीं थे। यह ‘कबाड़ी’ फिल्म है, जिसे उनकी पत्नी सीमा कपूर निर्देशित कर रही हैं और निर्माता अनूप जलोटा हैं।

memories of om puri related to lucknow.

ओमपुरी इसमें तरह-तरह के इत्र बेचते हैं, परीक्षा और व्यवसाय में सफलता पाने का इत्र, किसी को मुग्ध करने का इत्र और सुहागरात का इत्र। सचमुच ओमपुरी फिल्म संसार में एक ऐसे इत्र वाले हैं, जिसके पास अभिनय के इत्र की तरह-तरह की खुशबू हैं, जो लंबे समय से हमें मुग्ध करती रही है।

memories of om puri related to lucknow.

फिल्म में सारिका, अन्नू कपूर, विनय पाठक जैसे फिल्म-टीवी कलाकारों के साथ काम करने वाले लखनऊ के रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ और मृदुला भारद्वाज भी हैं। कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि शूटिंग के दौरान उन्होंने इच्छा व्यक्त की थी कि वे अपने बेटे को लखनऊ में रंगमंच का प्रशिक्षण दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
memories of om puri related to lucknow.

चर्चा हुई थी कि नाटक बिच्छू तैयार किया जाएगा। यह नाटक लखनऊ से संबंध रखने वाले रंजीत कपूर ने निर्देशित किया है। रंजीत कपूर और अन्नू कपूर ओमपुरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर के भाई हैं।

विज्ञापन
memories of om puri related to lucknow.

ओमपुरी लखनऊ बराबर आते रहे हैं। वे कबाड़ी से थोड़ा पहले गांधीगीरी की शूटिंग के लिए भी लंबे समय तक लखनऊ में रहे। इस फिल्म में उनकी भूमिका एनआरआई की थी। फिल्म गांधी जी के विचारों की एक नए ढंग से व्याख्यान करती है। वे फिल्म के प्रचार के सिलसिले में भी लखनऊ आए थे और एमिटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच लंबा वक्त बिताया था। प्रचार के सिलसिले में उनका लखनऊ अक्सर आना-जाना रहता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed