फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती बोलीं, नकद लेने वाले भाजपा व आरएसएस पर क्या करेंगे मोदी

Sun, 01 Jan 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jan 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
mayawati targets prime minister narendra modi.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में कहा है कि भाजपा व आरएसएस नकद में ही लेन-देन करते हैं। प्रधानमंत्री बताएं कि इस पर वो क्या करेंगे क्योंकि इनका अस्‍तित्व नकद लेन-देन पर ही टिका है।

mayawati targets prime minister narendra modi.

उन्होंने नये वर्ष की पूर्व संध्या पर दिए गए मोदी के सम्बोधन पर कहा कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश को निराश करने वाला ऊँची दुकान-फीकी पकवान जैसा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इससे देश की 90 प्रतिशत जनता की परेशानी में कोई कमी नहीं आने वाली है।

mayawati targets prime minister narendra modi.

मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पिछले 50 दिनों से जनता नोटबंदी की जबर्दस्त पीड़ा झेल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी के जिस ‘शुद्धि यज्ञ’ में जनता ने भाग लिया और अप्रत्याशित मुश्किलें झेली, अन्तत: उन्हें क्या मिला? उन्होंने कहा कि पीएम से कोई राहत की खबर न मिलने से अनिश्चितता का माहौल अभी जारी रहने वाला है। प्रधानमंत्री का संबोधन उपदेशात्मक ज़्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati targets prime minister narendra modi.

पीएम ने 50 दिनों के लंबे इंतजार के बाद लोगों का ध्यान बांटने के लिए कुछ ब्याज रियायतों की घोषणा के अलावा कोई ऐसी बात नहीं की जिसके लिए राष्ट्र के नाम संबोधन जरूरी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed