फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ी यात्रियों की मुसीबतें, 15 से ज्यादा ट्रेनें 31 जनवरी तक निरस्त, कई गाड़ियों के रूट बदले

Mon, 16 Dec 2019 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
many trains will be cancelled due to fog till 31 january
प्रतीकात्मक तस्वीर

खराब मौसम व  कोहरे की मार से ट्रेनों के सफर में मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों के संचालन में हो रही दिक्कतों के चलते उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की 15 से ज्यादा ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त किया गया है। इसमें डबलडेकर सहित कई प्रमुख ट्रेेंनें शामिल है। कुछ ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी तो कुछ के फेरे घटाए गए हैं। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सहरसा से चलने वाली 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से चलने वाली 15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, लखनऊ से आनंदविहार जाने वाली 12583 डबलडेकर एक्सप्रेस व आनंदविहार से लखनऊ आने वाली 12584 डबलडेकर एक्सप्रेस 16 से 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। वहीं अजमेर व रांची से चलने वाली अजमेर-रांची-अजमेर एक्सप्रेस (18632/31) बदले रूट इलाहाबाद, इलाहाबाद सिटी, मंडुवाडीह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।

many trains will be cancelled due to fog till 31 january
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच प्रयाग-ऊंचाहार एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, फैजाबाद कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, मऊ-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, डबल डेकर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी। वहीं गरीबरथ, कैफियत, संपर्क क्रांति, सत्याग्रह, अमृतसर दरभंगा जैसी ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। पटना-कोटा एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाया जाएगा तो वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस को आंशिक रूप से निरस्त किया जाएगा।

many trains will be cancelled due to fog till 31 january
प्रतीकात्मक तस्वीर

इधर, नॉन इंटरलॉकिंग के काम से 36 ट्रेनें निरस्त
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से इलाहाबाद मंडल के गोविंदपुरी व भीमसेन रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम पांच दिसंबर से शुरू हो चुका है। इससे कानपुर होकर झांसी और इटावा की ओर जाने वाली करीब तीन दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ के रूट बदले हैं तो कुछ आंशिक निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
many trains will be cancelled due to fog till 31 january
प्रतीकात्मक तस्वीर
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2019/12/16/img_5df71696b77c1.jpg
विज्ञापन
many trains will be cancelled due to fog till 31 january
प्रतीकात्मक तस्वीर
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2019/12/16/img_5df7173310c62.jpg
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed