{"_id":"57271c064f1c1bff7a5ccf2b","slug":"man-murders-his-wife-after-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर संदेह होने पर पत्नी की गला रेत कर कर दी हत्या, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरित्र पर संदेह होने पर पत्नी की गला रेत कर कर दी हत्या, तस्वीरें
Mon, 02 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कमलापुर (सीतापुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कमलापुर (सीतापुर)
Updated Mon, 02 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सीतापुर में महिला की हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रविवार की रात पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को कोठरी में बंद करके मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पुत्र ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना का कारण हत्या आरोपी का अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है। हालांकि पुत्र घटना का कारण स्पष्ट नहीं बता सका है।
2 of 4
मृतक राजेश्वरी (फाइल)
- फोटो : amar ujala
कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाह जलालपुर निवासी सुमेर व उसकी पत्नी राजेश्वरी देवी (50) रविवार की रात कोठरी में सो रहे थे। रात्रि के किसी पहर में सुमेर ने सोते समय ही राजेश्वरी को दबोच लिया और किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और उसकी आंखों पर भी प्रहार किए। पत्नी की हत्या करने के बाद सुमेर ने राजेश्वरी के शव को कोठरी में बंद करके दरवाजे पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
3 of 4
सीतापुर में महिला की हत्या
- फोटो : amar ujala
बताया गया है कि राजेश्वरी व सुमेर के दो पुत्र हैं, दोनों लखनऊ में मजदूरी करते हैं। सोमवार की सुबह अचानक बड़ा पुत्र अनूप घर पहुंच गया। कोठरी में बाहर से ताला लगा देख, उसने पड़ोसियों से पूछा, लेकिन पड़ोसी भी सही उत्तर नहीं दे सके। इस पर अनूप ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही कोठरी का दृश्य देख अनूप के पैरों तले जमीन खिसक गई। कोठरी में चारपाई पर उसकी मां राजेश्वरी देवी का रक्तरंजित शरीर पड़ा था। गला कटा हुआ था और आंख के करीब चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीतापुर में महिला की हत्या
- फोटो : amar ujala
घटना के संबंध में अनूप ने अपने पिता सुमेर पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। इधर सूचना मिलते ही एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ व पुलिस बल तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के अनूप से घटना के संबंध में जानकारी ली। अनूप ने मौखिक बताया कि उसका पिता सुमेर मां राजेश्वरी देवी के चरित्र पर संदेह किया करता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी हुआ करता था। सुमेर कोई काम नहीं करता था और शराब के नशे का आदी था। पुत्र का कहना है कि पिता ने शराब के नशे में ही उसकी मां राजेश्वरी देवी का कत्ल कर डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।