फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाबाकर्मी की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी बोली- पुलिस के डर से पति ने दी जान

Wed, 16 May 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह झाड़ियों के बीच ढाबाकर्मी श्यामू (25) का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी सुशीला ने पुलिस के खौफ से खुदकुशी का आरोप लगाया है। 
man committed suicide in lucknow
डेमो
पत्नी सुशीला ने पुलिस के खौफ से खुदकुशी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि श्यामू मड़ियांव के मोहिबुल्लापुर में जिस ढाबे में काम करता था, वहां के मालिक ने बाइक चोरी का शक जताया था। पुलिस ने सोमवार रात उसे पकड़कर घंटों थाने में बैठाया। मंगलवार सुबह पुलिस ने फिर बुलाने की बात कही, जिससे वह दहशत में था। पत्नी सुशीला गर्भवती है। परिवारीजनों ने बताया कि सुशीला के पांच साल का एक बेटा आयूष और दो साल की बेटी सपना है।
man committed suicide in lucknow
- फोटो : डेमो
जानकीपुरम के प्रभारी निरीक्षक पीके झा ने बताया कि श्यामू मूलरूप से हरदोई के संडीला अटरिया का रहने वाला था और 10 दिन पहले ही लखनऊ आकर मोहिबुल्लापुर के पास एक नॉनवेज ढाबे में काम कर रहा था। उसका बहनोई सुरेश मड़ियांव में एक ढाबे में नौकरी करता है और उसने ही श्यामू की नौकरी लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
man committed suicide in lucknow
डेमो - फोटो : डेंमो
इलाके में यह भी चर्चा है कि सोमवार रात श्यामू और उसके साथ ढाबे में काम करने वाला कुलदीप सहित छह-सात लोग बाइक से सुरेश के ढाबे में गए थे। वहां आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिस पर श्यामू ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
man committed suicide in lucknow
डेमो - फोटो : SELF
पत्नी बोली- पुलिस के डर से पति ने दी जान
पत्नी का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे पति ने फोन कर कुछ रुपये का इंतजाम करने को कहा था। उसने बताया कि मालिक को शक है कि ढाबा के सामने से बाइक उसने चोरी की है। मालिक की शिकायत पर पुलिस सोमवार रात उसे थाना ले गई थी। देर रात उसे यह कहकर छोड़ा गया कि मंगलवार को फिर बुलाया जाएगा। बकौल सुशीला, पति ने जेल के डर से फांसी लगा ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed