Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A permanent solution to traffic congestion lies in the well-planned expansion of the SCR: Dr. Rajeshwar Singh

यातायात जाम का स्थायी समाधान एससीआर के सुनियोजित विस्तार में : डॉ. राजेश्वर सिंह

Sat, 07 Nov 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A permanent solution to traffic congestion lies in the well-planned expansion of the SCR: Dr. Rajeshwar Singh
सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने जाम के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के सुनियोजित विस्तार सहित पांच महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कहा कि शहर के भीतर सड़कें चौड़ी करना अब पर्याप्त नहीं होगा, क्योंकि शहर का तेजी से विकास हो रहा है और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शहर में लगभग 32.5 लाख पंजीकृत वाहन हैं। हर वर्ष करीब 1.20 से 1.50 लाख नए वाहन इसमें जुड़ते हैं। इसके अतिरिक्त करीब 1.33 लाख ई रिक्शे भी संचालित हैं। इन कारणों से प्रमुख मार्गों पर रोजाना जाम लगता है। शाम पांच से आठ बजे के बीच स्थिति सबसे गंभीर रहती है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि ये सुझाव उनके पूर्व में प्रस्तुत 20 वर्षीय समेकित यातायात प्रबंधन एवं शहरी गतिशीलता कार्ययोजना को आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

राज्य राजधानी क्षेत्र का नियोजित विकास

राजेश्वर सिंह ने सुझाव दिया कि लखनऊ का नियोजित विकास छह जिलों वाले राज्य राजधानी क्षेत्र के साथ किया जाए। यह क्षेत्र लगभग 26,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसकी आबादी तीन करोड़ से अधिक है। उन्होंने किसान पथ से आगे कार्यालय, वाणिज्यिक और रोजगार केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा। चुनिंदा सरकारी कार्यालयों को इन नए केंद्रों में स्थानांतरित करने से पुराने शहर पर रोजाना के आवागमन का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकीकृत परिवहन और योजना

विधायक ने एकीकृत क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली पर जोर दिया। कहा कि रेल और समर्पित बस गलियारे के माध्यम से लखनऊ को पड़ोसी जिलों और नए केंद्रों से जोड़ा जाए। सभी छह जिलों में भूमि उपयोग, परिवहन और विकास की एक एकीकृत योजना बनाई जानी चाहिए। इसके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए एक जवाबदेह प्राधिकरण का गठन भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed