{"_id":"6aee39592db5801ea90683e6","slug":"intoxicated-young-woman-creates-a-scene-at-the-district-jail-gate-lucknow-news-c-13-lko1070-1999896-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नशे में धुत युवती ने जिला जेल के गेट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नशे में धुत युवती ने जिला जेल के गेट पर किया हंगामा
विज्ञापन
लखनऊ। शुक्रवार को जिला जेल गेट के बाहर एक युवती ने नशे में धुत होकर हंगामा किया। उसने जेल कर्मियों पर प्रेमी से दोबारा मुलाकात न कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया। गोसाईगंज पुलिस ने युवती को समझाकर शांत कराया, जबकि जेल प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया।
जम्मू निवासी अनम ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उनकी पहचान ठाकुरगंज निवासी मो. फरजान से हुई थी। वह जम्मू से लखनऊ आ गई और ठाकुरगंज के बालागंज में फरजान के साथ लिवइन में रहने लगीं। अनम के मुताबिक, फरजान पहले से शादीशुदा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले चार साल से जेल में बंद है। वह उससे लगातार मिलने जेल आती है। ने फरजान से मुलाकात की, लेकिन शोर के कारण बात न सुन पाने का दावा किया। उसने जेल कर्मियों से फरजान से दोबारा मिलाने की जिद की, जिसे नियमों का हवाला देकर मना कर दिया गया। इस पर अनम ने हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट का आरोप लगाया। प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि युवती शराब के नशे में थी। उन्होंने दोबारा मुलाकात से मना करने पर हंगामा करने और मारपीट के आरोप को गलत बताया।
खुद गले पर मारे थे नाखून
इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती नशे में जेल प्रशासन पर दबाव बना रही थी। सीसीटीवी फुटेज में वह जेल से निकलकर सड़क पर जाती दिखी। कुछ देर बाद वह फिर बैरियर की ओर लौट आई। पूछताछ में अनम ने बताया कि दोबारा मुलाकात नहीं होने से नाराज होकर उसने गोसाईंगंज रोड की ओर जाकर अपने गले पर नाखून मार लिए थे। जेल कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।