फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, नौ घंटे रहेगा सूतक, इन राशियों के जातक न देखें ग्रहण

Thu, 11 Jul 2019 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jul 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
lunar eclipse 2019 on guru purnima
lunar eclipse 2019

गुरु पूर्णिमा पर 16 जुलाई को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण रात 1 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा, जो सुबह 4:36 बजे तक करीब 179 मिनट रहेगा। ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक लग जाएगा और लखनऊ के तमाम मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इसे लखनऊ समेत प्रदेश और भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।


 

इस गुरु पूर्णिमा पर चढ़ाये शिरडी साईं बाबा को महाप्रसाद।  अभी आर्डर करें।

lunar eclipse 2019 on guru purnima
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बुधवार का बताया कि 16 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा की देर रात 1:37 मिनट से चंद्रग्रहण स्पर्श शुरू होगा। खंडग्रास चंद्रग्रहण की कुल अवधि लगभग 179  मिनट की रहेगी। स्पर्श रात को 1:36 बजे होगा, मध्य 3:07 बजे और चंद्रग्रहण का मोक्ष सुबह 4:36 बजे होगा।
lunar eclipse 2019 on guru purnima
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के अधिकतर भू-भाग से इस ग्रहण का स्पर्श, मध्य और मोक्ष देखा जा सकेगा। चूंकि चंद्रग्रहण में नौ घंटों पहले से सूतक लग जाता है, इसलिए सूतक  काल शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके चलते नगर के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
lunar eclipse 2019 on guru purnima
प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रहण के अगले दिन खुलेंगे मंदिरों के कपाट
शहर के तमाम मंदिरों के कपाट मंगलवार को शाम 4:30 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। नगर के तमाम हनुमान मंदिरों में भी पूर्णिमा पर पूजन दर्शन सुबह से शाम 4:30 बजे के पहले ही किए जा सकेंगे। हनुमान सेतु मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि चूंकि चंद्रग्रहण का सूतक काल 4:31 बजे से शुरू हो रहा है, इसलिए मंदिर उसी समय से बंद कर दिया जाएगा। शाम की आरती नहीं होगी, श्रद्धालुओं को इसकी सूचना भी दी जा रही है। मंदिर अगले दिन सुबह 5 बजे धुलाई के बाद दर्शन के लिए खुलेगा।

विज्ञापन
lunar eclipse 2019 on guru purnima
प्रतीकात्मक तस्वीर
वृष, धनु और मिथुन राशि के जातक ग्रहण न देखें
आचार्य प्रदीप ने बताया कि चंद्रग्रहण कर्क, तुला, कुंभ, मीन राशि के जातकों के लिए शुभ फलकारक है। कन्या, वृश्चिक, मकर, मेष, सिंह के लिए कोई खास शुभ फलकारक नहीं है, लेकिन वृष, मिथुन, धनु राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है। पीड़ा और हानि हो सकती है। इसलिए इन राशि के लोगों को ग्रहण देखने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed