लखनऊ में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। लगातार हो रही बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से पूरी तरह निजात दिला दी है। लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है।
2 of 8
बारिश में भीगती लड़कियां
- फोटो : amarujala
आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका और जल निकासी की खस्ता हाल व्यवस्था ने लोगों के माथे पर शिकन पैदा कर दी है।
शहर में बुधवार को औसतन 15 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुक हुई बारिश ने दिनभर शहरियों को खूब भिगोया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और यह 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश की वजह से शहरवासियों के कामकाज भी प्रभावित रहे। दिन में रुक-रुक कर कई बार हुई बारिश से सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
वहीं, रोजमर्रा के काम पर घरों से निकले लोगों को भी बार-बार बरसात में भीगने को मजबूर होना पड़ा।