{"_id":"5df4689b8ebc3e87952b249b","slug":"lucknow-police-revealed-the-murder-of-an-elderly-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, दरवाजा खटखटाया...और खुलते ही चाकू लेकर टूट पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, दरवाजा खटखटाया...और खुलते ही चाकू लेकर टूट पड़ा
Sat, 14 Dec 2019 10:14 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
murder in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सआदतगंज में गुरुवार रात चिकन कारोबारी 70 वर्षीय हिलाल अहमद और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) की निर्मम हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने इलाके के ही आकिब महमूद और उस्मान उर्फ चपाती को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोनों ने लूट के इरादे से हत्या की साजिश रची थी।
मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद दोनों ने घर में रखे जेवर-नकदी व विदेशी करेंसी लूट ली और भाग गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध का फोटो मिलने पर पुलिस ने छानबीन की तो कड़ी से कड़ी जुड़ गई। एसएसपी ने बताया कि आकिब महमूद और उस्मान उर्फ चपाती चौपटिया के ही रहने वाले हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आकिब के पिता महमूद उल हसन चिकन की कढ़ाई का काम करते थे। उनकी चिकन कारोबारी हिलाल अहमद से दोस्ती थी। वह अक्सर उनके घर आते-जाते थे। आकिब का हिलाल के घर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खटखटाया...हिलाल पर चाकू से हमला बोला
शाम करीब सात बजे उस्मान उर्फ चपाती ने हिलाल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। उस वक्त हिलाल टॉयलेट से निकले ही थे। उन्होंने तुरंत दरवाजा खोल दिया। हिलाल को सामने देखते ही उस्मान ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। वह नीचे गिरकर तड़पने लगे। इसी बीच आकिब वहां आ गया।
शाम करीब सात बजे उस्मान उर्फ चपाती ने हिलाल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। उस वक्त हिलाल टॉयलेट से निकले ही थे। उन्होंने तुरंत दरवाजा खोल दिया। हिलाल को सामने देखते ही उस्मान ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। वह नीचे गिरकर तड़पने लगे। इसी बीच आकिब वहां आ गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हिलाल की गर्दन काटने के बाद बिलकीस के कमरे में पहुंचे
हिलाल की गर्दन काटने के बाद दोनों भीतर के कमरे में गए और बिलकीस जहां पर हमला कर दिया। बिलकीस ने दोनों से भिड़ने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। दोनों ने उनका मुंह दबाकर ताबड़तोड़ चाकू मारे और फिर गर्दन रेत दी। इसके बाद दोनों ने घर की आलमारियां खंगाली। भीतर रखे जेवर-नकदी और विदेशी करेंसी समेटकर दोनों भाग निकले।