{"_id":"5798842f4f1c1bd56021dfcc","slug":"lucknow-police-open-lucknow-talkatora-loot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" सरिया व्यापारी से लूट का खुलासा, परिचित ने बनाया था ये प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरिया व्यापारी से लूट का खुलासा, परिचित ने बनाया था ये प्लान
Thu, 28 Jul 2016 02:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Jul 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ में क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में शनिवार को हुई लूट का खुलासा तालकटोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर बुधवार को किया। यहां के तालकटोरा क्षेत्र में चार बदमाशों ने शनिवार देर रात दुकान बंद करके लौट रहे सरिया व्यापारी राजेश गुप्ता पर हमला कर ढाई लाख रुपये और स्कूटी लूट ली थी।
2 of 5
लखनऊ में क्राइम
- फोटो : amar ujala
वारदात का खुलासा होने के बाद पता चला कि इस घटना में चार नहीं सात बदमाश शामिल थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आरोपी विवेक सोनकर एक साल पहले राजेश गुप्ता के यहां ड्राइव था। कुछ दिनों पहले राजेश का विवेक से गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था।
3 of 5
तालकटोरा लूट
- फोटो : amar ujala
गुस्से में विवेक ने अपने साथी रवि पासी और शेरू के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। इसमें रवि सोनकर के भाई राजा के तीन दोस्त भी शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तालकटोरा लूट
- फोटो : amar ujala
बता दें कि घटना के एक दिन पहले इन लोगों ने लूट की कोशिश की थी लेकिन नाकामयाब रहे। फिर अगले दिन राहुल और आदर्श ने गाड़ी में टक्कर मारी। पवन और विपिन ने स्कूटी उठाई और पवन ने राजेश पर स्टंप से वार किया।
विज्ञापन
5 of 5
तालकटोरा लूट
- फोटो : amar ujala
बदमाश स्कूटी लेकर भाग निकले और सूनसान जगह पर जाकर बंटवारा किया। इसी बीच पवन ने एक लाख रुपये की गड्डी गायब कर दी और सबको बताया कि लूट में डेढ़ लाख रुपये ही मिले हैं। इन रुपयों का बंटवारा कर सबने मिलकर पार्टी की। पुलिस ने बदमाशों के पास से 1 लाख 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस वारदात में शामिल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, एक आरोपी फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।