फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाह रे लखनऊ पुलिस! कैद से छुड़ाने पहुंची और पीड़ित को ही पीट दिया, देखें तस्वीरें

Wed, 12 Sep 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Sep 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
lucknow police beaten man
पुलिस ने की पिटाई - फोटो : amar ujala
लखनऊ में आलमबाग के चंदननगर निवासी एक युवक ने यूपी 100 के पुलिसकर्मियों पर पीटने और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, उसने खुद को कैद से छुड़ाने के लिए 100 नंबर पर सूचना दी तो पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की। छह हजार रुपये भी छीन लिये। आलमबाग थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
lucknow police beaten man
पुलिस ने की पिटाई - फोटो : amar ujala
मूलरूप हरदोई के संडीला निवासी आनंद कश्यप की पारा के जलालपुर में फास्ट फूड की दुकान है। आनंद के मुताबिक, पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में है। वह आलमबाग के चंदन नगर भिलावां निवासी एक युवती से शादी करना चाहता है। कई वर्षों से वह युवती के परिवार से बातचीत कर रहे हैं। सोमवार रात युवती की मां ने उसे बातचीत के लिए बुलाया था। वे लोग जल्द शादी करने की बात कह रहे थे। इस बात को लेकर उनके बीच ही कहासुनी हो गई और युवती के भाई ने उसे कमरे में कैद कर दिया। इस पर युवक ने रात करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को खुद को कैद होने की सूचना दे दी। युवती के भाई ने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर आनंद को ही फंसा दिया।
lucknow police beaten man
पुलिस ने की पिटाई - फोटो : amar ujala
पुलिस से बचा रही थी युवती व उसकी मां
आनंद को पुलिस जब जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रही थी। तो उस वक्त युवती और उसकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया। पुलिसकर्मी आनंद को पीटते हुए पीआरवी में डाल दिया। फिर एक गली में उतारने के बाद उसे बुरी तरह से पीटा। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow police beaten man
बहनोई के घर छोड़ने के बाद धमकाता पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
धमकायाः शिकायत की तो भेज देंगे जेल
पुलिसकर्मियों ने पिटाई के बाद उसकी तलाशी ली। आंनद का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके पास रखे छह हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आनंद को रामनगर में रहने वाले बहनोई के घर सुपुर्द कर दिया। जाते समय धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जेल भेज दूंगा। 
विज्ञापन
lucknow police beaten man
पुलिस ने की पिटाई - फोटो : amar ujala
तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई
इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आलमबाग 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed