फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, युवती की 30 मई को आनी थी बरात, मचा कोहराम

Fri, 10 May 2019 12:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 10 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
love couple committed suicide in lucknow
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala

लखनऊ में माल के सहिजना निबारी गांव निवासी 21 वर्षीय सत्यपाल और उसकी 20 साल की प्रेमिका रजनी के शव बुधवार सुबह मलिहाबाद थानाक्षेत्र में आम के बाग में लटके देख हड़कंप मच गया। दोनों के शव प्लास्टिक की एक ही रस्सी से लटके हुए थे। सूचना पाकर आई पुलिस ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौके पर एकत्र ग्रामीणों और परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस दोनों के खुदकुशी करने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों की मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है।

love couple committed suicide in lucknow
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रेमी युगल के शव उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर मलिहाबाद थाना क्षेत्र के पुल्लौर गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के आम के बाग में लटके मिले थे। रंजीत और रजनी पासी बिरादरी के हैं और दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग था। रंजीत के पिता छोटेलाल और रजनी के पिता परशुराम खेती-मजदूरी करते हैं। परिवारीजनों का कहना है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे दोनों घर से निकल गए थे। इसके बाद क्या हुआ? कोई जानता है न ही किसी ने देखा है। काफी देर तक जब दोनों का पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।

love couple committed suicide in lucknow
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala

इसी बीच किसी ने पेड़ से शव लटके देखे तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को बाग में सिर्फ दोनों की चप्पलें मिली हैं। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने रंजीत और रजनी के शव देखे तो कोहराम मच गया। रंजीत के पैर जमीन से आधा फुट ऊंचाई पर थे जबकि रजनी के पैर जमीन पर टिके हुए थे। परिवारीजनों ने दोनों को मारने के बाद शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
love couple committed suicide in lucknow
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत और रजनी शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवारीजन तैयार नहीं थे। रजनी के परिवारीजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। 30 मई को उसकी बरात आनी थी। पुलिस का मानना है कि इसी वजह से दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला किया होगा।


 
विज्ञापन
love couple committed suicide in lucknow
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala

परिवारीजों के मुताबिक, प्रेमी युगल सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे जबकि गांव के सूत्रों का कहना हे कि दोनों मंगलवार रात से लापता थे। दोनों के परिवारीजन अलग-अलग खोजबीन भी कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुल्लौर में शव लटकने की जानकारी मिली तो परिवारीजनों ने सुबह से गायब होने की बात कहनी शुरू कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed