{"_id":"5ccda942bdec2207657b882a","slug":"lok-sabha-election-2019-sunny-deol-road-show-in-raebareli-people-take-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रायबरेली की राजनीति में बॉलीवुड का तड़का , सन्नी देओल के रोड शो में उमड़ी जनता, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली की राजनीति में बॉलीवुड का तड़का , सन्नी देओल के रोड शो में उमड़ी जनता, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 06 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा में शामिल हुए फिल्म अभिनेता सनी देओल ने शनिवार को रायबरेली में रोड शो करके भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के लिए वोट मांगे। अभिनेता से नेता बने सनी को देखने-सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
जहां-जहां रोड शो निकला, वहां सड़कें जाम हो गईं। फिल्म गदर के तारा सिंह को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा जमा हुए। उनसे ढाई किलो के हाथ वाला डायलॉग बोलने की मांग करने लगे। सनी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कई फिल्मी डायलॉग सुनाये। सनी देओल ने हिंदुस्तान जिंदाबाद था हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा नारे के साथ बीजेपी के लोगों में भी जोश भरा।
2 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल
- फोटो : amar ujala
सनी देओल का रोड शो जीआईसी ग्राउंड से शुरू होकर डिग्री कालेज होता हुआ इंदिरा नगर पहुंचा। जहां युवाओं ने सन्नी को घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। इंदिरानगर से पावर हाउस चौराहा और नेहरू नगर चौराहा होते हुए सनी का काफिला सिविल लाइन चौराहा पहुंचा।
3 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल
- फोटो : amar ujala
रोड शो के दौरान भारी संख्या में फैंस सन्नी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। सिविल लाइन से होते हुए उनका काफिला झूलेलाल मंदिर पहुंचा जहां से होटल सारस होते हुए भाजपा के केंद्रीय कार्यालय जलसा में ख़त्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल
- फोटो : amar ujala
रोड शो में शामिल लोगों में विशेषकर युवाओं में सनी के साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। युवा रास्ते भर सनी के साथ सेल्फी व फोटो खींचते रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लिए हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल
- फोटो : amar ujala
लोग सनी के स्वागत में हाथ जोड़कर नमस्कार करते रहे तो सनी ने भी उन्हें निराश नहीं किया हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। करीब चार किमी का रोड शो 70 मिनट में पूरा हुआ। हाल ही सनी बीजेपी में शामिल हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।