फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिविल कोर्ट की चौथी मंजिल से गिरी लिफ्ट, 13 घायलों को 50-50 हजार रुपये देगी यूपी सरकार

Tue, 05 Sep 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Sep 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
lift fall from fourth floor
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के जिला न्यायालय के बहुखंडीय भवन की लिफ्ट सोमवार सुबह उस वक्त टूट कर गिर पड़ी जब वह चौथी-पांचवीं मंजिल के बीच थी। लिफ्ट में 23 लोग सवार थे। गिरते ही लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। पर, दरवाजा जाम होने से करीब एक घंटे तक ये सभी लोग अंदर फंसे रहे। वकीलों ने रॉड व अन्य जुगाड़ के जरिये सभी को बाहर निकाला। हादसे में 13 लोगों को चोर्टें आइं। इनमें से छह लोगों के पैरों में फ्रैक्चर और पांच की कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घायलों में 9 वकील, दो कोर्ट कर्मी और दो वादकारी शामिल हैं।  इन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद का एलान किया है।



हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। आठ मंजिला बहुखंडीय भवन में ऑस्कर एलीवेटर्स कंपनी की लिफ्ट लगी है। सुबह ग्राउंड फ्लोर से 10-12 वकील, वादकारी व न्यायालय के कर्मचारी ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। चौथी मंजिल पर कुछ और लोग भीतर आ गए। कुल 23 लोगों को लेकर लिफ्ट पांचवीं मंजिल की तरफ बढ़ी लेकिन बीच में ही घड़घड़ाहट के साथ रुक गई।

...और टूट गया केबल
लिफ्ट में मौजूद सरकारी वकील अरुण पांडेय ने गार्ड को फोन कर चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच लिफ्ट बंद होने की सूचना दी। गार्ड पांचवीं मंजिल पर पहुंचा और लिफ्ट खोलने की कोशिश में जुट गया। इसी दौरान लिफ्ट का केबल टूट गया।

lift fall from fourth floor
कोर्ट

स्प्रिंग पर तीन बार उछली लिफ्ट
ग्राउंड फ्लोर पर लगी स्प्रिंग पर लिफ्ट तीन बार उछली। लिफ्ट जैसे ही जोरदार धमाके के साथ स्प्रिंग पर गिरी, बाहर इंतजार कर रहे लोग घबराकर पीछे हट गए। भीतर से आती चीखों ने बाहर मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए। आसपास कुर्सियों पर बैठे वकीलों और वादकारियों में हड़कंप मच गया। वकीलों ने बताया कि एक के बाद एक तीन बार तेज आवाजें आईं। ये आवाजें लिफ्ट के तीन बार स्प्रिंग पर उछलने की थीं।

lift fall from fourth floor
घायलों का इजाल करते डॉक्टर

रखरखाव में लापरवाही का आरोप
सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव बृजेश त्रिपाठी और संयुक्त सचिव अश्विनी श्रीवास्तव ने डीएम-एसएसपी से लिफ्ट का संचालन व रखरखाव करने वाली कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वकीलों ने मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बृजेश त्रिपाठी ने मौके पर ही एसएसपी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी। डीएम ने सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिलाने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
lift fall from fourth floor
लिफ्ट गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
lift fall from fourth floor
घायलों को देखने पहुंचे जिला जज राम कृष्‍ण उपाध्याय ने कहा कि घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed